Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड संघ लैलूंगा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड संघ लैलूंगा

लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट

लैलूंगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा ने शनिवार को झुंझुनी टोंगरी में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा जिला संघ के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में सागौन, नीम, जामुन, करंज, सराई, साजा, हर्रा और बेहड़ा सहित विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड बच्चों की आकर्षक परेड और अतिथियों के भव्य स्वागत से हुई। बच्चों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय देते हुए अतिथियों को मंच तक पहुंचाया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल देशभक्ति और सेवा भावना से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय बीडीसी विनय जायसवाल, ग्राम पंचायत के सरपंच, भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ लैलूंगा के पदाधिकारी वीरेंद्र शाह, डॉ. सुनील गुप्ता, सुरेंद्र पटनायक, भोगलाल पटेल, शैलेश बेहरा, मोहम्मद हनीफ, बीआरसी अरविंद राजपूत, संकुल प्राचार्य सुदर्शन चौधरी, प्राचार्य खेमलाल पटेल, प्रेस क्लब अध्यक्ष शेखर जायसवाल तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी किंडो सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अभियान को सफल बनाने में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जीवन ज्योति विद्या मंदिर पाकरगांव के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ, विकासखंड के स्काउटर-गाइडर तथा बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड बच्चों का उल्लेखनीय योगदान रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल ने सभी स्काउट-गाइड बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में केला और बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरियाली, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का यह अभियान लैलूंगा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बनकर सामने आया, जिसने हजारों पौधों के साथ लोगों के मन में भी प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण का संकल्प रोप दिया।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पोतरा पंचायत में मजदूरों की मजदूरी अटकी, सचिव-सरपंच की मनमानी के आरोप; महीनों से भुगतान का इंतजार!

पोतरा पंचायत में मजदूरों की मजदूरी अटकी, सचिव-सरपंच की मनमानी के आरोप; महीनों से भुगतान का इंतजार!पोतरा (लैलूंगा)। ग्राम पंचायत पोतरा में पंचायत के...

रायगढ़ में ‘खाकी’ का इकबाल खत्म: नशा माफिया का खुला तांडव! नशामुक्ति की आवाज उठाने वाली महिला को सरेआम ‘मौत का फरमान’…

रायगढ़ में 'खाकी' का इकबाल खत्म: नशा माफिया का खुला तांडव! नशामुक्ति की आवाज उठाने वाली महिला को सरेआम 'मौत का फरमान'… "साहब! यह समाज...

एक राष्ट्र, एक चुनाव: जनहित में एक सशक्त पहल — लैलूंगा में विचार गोष्ठी का आयोजन…

एक राष्ट्र, एक चुनाव: जनहित में एक सशक्त पहल — लैलूंगा में विचार गोष्ठी का आयोजन... *छत्तीसगढ़ चेम्बर्स आफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्रीज इकाई लैलूंगा के...

लैलूंगा के अंगेकेला गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन, सेवा भारती स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी बने सहभागी…..

लैलूंगा के अंगेकेला गांव में धूमधाम से गणेश विसर्जन, सेवा भारती स्कूल के बच्चे और शिक्षक भी बने सहभागी..... लैलूंगा/अंगेकेला। गणेश चतुर्थी के अवसर पर...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest