Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए आधा किलोमीटर पैदल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

“कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए आधा किलोमीटर पैदल…



तेज साहू  की विशेष रिपोर्ट

लैलूंगा/रायगढ़। विकासखंड लैलूंगा के ग्राम पंचायत आमपाली के आश्रित ग्राम राजाआमा स्थित प्राथमिक शाला की बदहाल व्यवस्था ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पहली से पांचवीं कक्षा तक के कुल 32 छात्र-छात्राएं एक ही कमरे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन अत्यधिक जर्जर होने के कारण बच्चों की कक्षाएं पृथक्करण (शेड) में संचालित की जा रही हैं, जिसे ग्रामीण “कचरा शेड” जैसी स्थिति वाला बता रहे हैं।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि बच्चों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) करने के लिए करीब आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। छोटे-छोटे बच्चों को प्रतिदिन इतनी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं।

विद्यालय के सहायक शिक्षक बुद्धदेव बेहरा ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उनका कहना है कि बच्चों को जर्जर भवन के कारण शेड में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है और भोजन के लिए दूर ले जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई थी। अधिकारी मौके पर पहुंचे, निरीक्षण भी किया, लेकिन आज तक न तो नया भवन बना और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल नए स्कूल भवन के निर्माण तथा बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी स्वयं स्थिति देखकर लौट चुके हैं, तो आखिर कार्रवाई कब होगी? क्या किसी हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी, या फिर राजाआमा के मासूमों को जल्द सुरक्षित स्कूल की सौगात मिलेगी?

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूँगा में श्रीराम नवमी की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राम नाम के जयकारों से गूंजा नगर…..

लैलूँगा में श्रीराम नवमी की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, राम नाम के जयकारों से गूंजा नगर..... लैलूँगा, 6 अप्रैल – श्रीराम नवमी के...

लिक्विड गैस टैंकर हादसे से फैली जहरीली गैस, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन ने धरना देकर उठाई आवाज, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप…

लिक्विड गैस टैंकर हादसे से फैली जहरीली गैस, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन ने धरना देकर उठाई आवाज, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप... लैलूंगा (रेगड़ी) |...

●  नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा….

●  नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा.... ●  *आरोपी ने एचआर अफसर बताकर...

रेगड़ी गैस त्रासदी: ज़हरीली गैस के रिसाव से दहशत, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, पुनः चक्का जाम…

रेगड़ी गैस त्रासदी: ज़हरीली गैस के रिसाव से दहशत, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, पुनः चक्का जाम... रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा तहसील के रेगड़ी...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest