Monday, October 5, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

बचरा पोड़ी में अभाविप ने निकाली भव्य 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*बचरा पोड़ी में अभाविप ने निकाली भव्य 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा*



*“न कोई भेद, न कोई दूरी, बस एक पहचान—हम भारतीय हैं” : जिला संयोजक बलबीर पुषाम*

*कोरिया*। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कोरिया इकाई बैकुंठपुर द्वारा संपर्क स्थान बचरा पोड़ी में 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक बलबीर पुषाम ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है। उन्होंने कहा, “न कोई भेद, न कोई दूरी, बस एक पहचान—हम भारतीय हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय जायसवाल, जिला संयोजक बलबीर पुषाम एवं नगर मंत्री आयुषी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला विस्तारक अशोक यादव, सह मंत्री सिद्धार्थ, विशाल कुमार, दुष्यंत, माही, पंकज साहू, राहुल, भरत एवं दीपन मानिकपुरी सहित अभाविप के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अभाविप की इस भव्य तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रभावी संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest