Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

ऑपरेशन आघात: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर प्रदेश से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



*➡️ ऑपरेशन आघात: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर प्रदेश से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल*

*➡️ दिनांक 12.05.26 को जशपुर पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा क्षेत्र से एक पिकअप से पकड़ा गया था  करोड़ो रुपए का,02 क्विंटल 07किलो अवैध मादक प्रदार्थ गांजा, एक आरोपी  को किया गया था गिरफ्तार*
*➡️ आरोपी पिकअप से उड़ीसा से लेकर ला रहा था गांजा को*
*➡️पुलिस को गुमराह करने  आम से भरे, ट्रे में छिपाकर रखा था अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को*
*➡️ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 207 पैकेट में,207 किलो गांजा, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP -70-RT -6633 व एक मोबाइल फोन को भी किया था जप्त*
*➡️  मामले में पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा में किया गया था एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध*

*➡️ मामले में पुलिस के द्वारा कुल 01 करोड़ 13 लाख,60 हजार 550 रु की जप्ति की गई थी , जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 3 लाख 50 हजार रु, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत 10 लाख रुपए तथा आरोपी के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रु तथा 550 रु नगद थी*
*➡️ पूर्व में पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ ग) को  भेजा जा चुका है जेल*
*➡️ मामले में पुलिस कर रही थी एंड टू एंड विवेचना*
*➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी कर लिया गया था चिन्हित, जिसमें आरोपी शारदा केसरवानी व मनीष भी थे शामिल, जो घटना दिनांक से थे फरार पुलिस कर रही थी फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी*
*➡️ अंततः मामले से जुड़े दो फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे*
*➡️ नाम गिरफ्तार फरार आरोपी क्रमशः – 1. शारदा केसरवानी उम्र 19 वर्ष निवासी तरोल घटवा थाना करछना, जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश।*
*➡️ मनीष पासी उम्र 28 वर्ष निवासी हाथगन पुरवा खास थाना घूर पुर , जिला प्रयाग राज उत्तर प्रदेश*
  —-00—-

  ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.05.26 को चौकी दोकड़ा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में कच्चे आम को लोड कर, प्लास्टिक के कैरेट में भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर, सुंदरगढ़ उड़ीसा के ओर से तपकरा दोकड़ा होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है, जिस पर चौकी दोकड़ा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर तत्काल चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरी के पास नाकाबंदी की गई थी, इसी दौरान उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP -70-RT -6633 आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु उसके द्वारा वाहन को न रोककर तेजी से कांसाबेल की ओर भगाने का प्रयास किया जाने लगा, उक्त वाहन को पकड़ने हेतु कांसाबेल पुलिस के द्वारा ग्राम ख़ुटेरा में रोड पर नाका बंदी की गई थी, जहां पुलिस को देख संदिग्ध पिकअप का चालक, यू टर्न लेकर पुसरा रोड होते हुए वापस दोकड़ा की ओर वाहन को भगाने लगा, इस दौरान पुलिस की टीम लगातार उनका पीछा कर रही थी, अंततः पुलिस टीम ने बगिया दोकड़ा मुख्य मार्ग  में बहाल जोर के पास उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को धर दबौचा गया। पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसके ट्रॉली में प्लास्टिक की ट्रे में कच्चा आम भरा हुआ था, पुलिस ने जब आम को हटाया तो पाया कि आम के नीचे अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटकर छुपाकर रखा गया था, इस प्रकार पुलिस ने 23 प्लास्टिक के कैरेट में आम के नीचे छिपाकर रखे कुल 207 पैकेट में, कुल 02 क्विंटल 07 किलो अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को बरामद किया था। संदिग्ध पिकअप   में बैठे चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रेमनाथ सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम विमड़ा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ ग) का रहने वाला बताया व बताया कि वह उक्त मादक प्रदार्थ गांजा को सुंदरगढ़ उड़ीसा में एक व्यक्ति के पास से लेकर ला रहा था, जिसे लेकर उसे अंबिकापुर जाना था, वहां से एक अन्य व्यक्ति उक्त संदिग्ध पिकअप वाहन को लेकर उत्तर प्रदेश ले जाता।
➡️ पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह से गांजे से संबंधित वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध चौकी दोकड़ा में एन डी पी एस की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, उसके कब्जे से  207 पैकेट में,207 किलो गांजा, व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक UP -70-RT -6633 व एक मोबाइल फोन तथा 550 रु नगद को भी किया जप्त गया था।
➡️मामले में पुलिस के द्वारा  कुल 01 करोड़ 13 लाख,60 हजार 550 रु की जप्ती की गई थी, जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 3 लाख 50 हजार रु, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत 10 लाख रुपए तथा आरोपी के कब्जे से जप्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 10 हजार रु तथा 550 रु नगद था।
➡️ पकड़े गए आरोपी प्रेमनाथ सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
*➡️ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस मामले में एंड टू एंड विवेचना कर रही थी, विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया था, जिसमें की वर्तमान में पकड़े गए आरोपी शारदा केसरवानी व मनीष पासी भी शामिल थे, पुलिस के द्वारा उनकी लगातार पता साजी की जा रही थी।
    इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त फरार आरोपी प्रयागराज उत्तर प्रदेश क्षेत्र में हैं, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष टीम गठित कर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु उत्तर प्रदेश रवाना किया गया था। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों आरोपियों को प्रयागराज से पकड़ कर लाया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों क्रमशः *➡️ नाम गिरफ्तार फरार आरोपी क्रमशः – 1. शारदा केसरवानी उम्र 19 वर्ष निवासी तरोल घटवा थाना करछना, जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
➡️ मनीष पासी उम्र 28 वर्ष निवासी हाथगन पुरवा खास थाना घूर पुर , जिला प्रयाग राज उत्तर प्रदेश  के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक इग्नेशियूस, आरक्षक सुरेंद्र यादव व जयप्रताप एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से लाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस की एंड टू एंड विवेचना जारी है, मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने वाली महिला अंततः पुलिस की गिरफ्त में….➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का

➡️पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने वाली महिला अंततः पुलिस की गिरफ्त में....*➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का* *➡️09.11.25...

पत्थलगांव : आदिवासी नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप ; जांच में जुटी पुलिस…

पत्थलगांव : आदिवासी नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप ; जांच में जुटी पुलिस... जशपुर। जिले के पत्थलगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है...

पत्थलगांव तमता ग्राम पतरापाली गांव में अचानक एक साथ दिखें 21 जंगली हाथी पहुंचा ग्रामीणों में दहशत…

पत्थलगांव तमता ग्राम पतरापाली गांव में अचानक एक साथ दिखें 21 जंगली हाथी पहुंचा  ग्रामीणों में दहशत... हाथियों का दल आज सरगुजा वन परिक्षेत्र से होते...

⏺️ पण्ड्रापाठ पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही⏺️ घर में हाथ भट्ठी से तैयार कर रखी 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त*

*⏺️ पण्ड्रापाठ पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही**⏺️ घर में हाथ भट्ठी से तैयार कर रखी 160 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त**⏺️...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest