Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित

आवेदन में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी का बड़ा एक्शन—आरक्षक विजय कुशवाहा और सूरज प्रकाश भगत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

लैलूंगा/रायगढ़। लैलूंगा थाना से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पैसे की मांग करने, झूठे केस में फंसाने तथा प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोपों को लेकर प्रस्तुत आवेदन के बाद रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लैलूंगा में पदस्थ दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आवेदक चंदन दास निवासी महिला कोठ, जिला सरगुजा ने आरक्षक सूरजनाथ उर्फ सूरज भगत एवं आरक्षक विजय कुशवाहा के विरुद्ध पैसे की मांग करने, झूठे मामले में फंसाने और प्रताड़ित करने संबंधी तथ्य प्रस्तुत किए थे।

आवेदन में लगाए गए आरोपों को पुलिस विभाग ने गंभीर प्रकृति एवं कदाचरण से संबंधित माना। आदेश में प्रथम दृष्टया पदीय दायित्वों के विपरीत कृत्य का प्रदर्शन किए जाने का उल्लेख करते हुए आरक्षक क्रमांक 865 विजय कुशवाहा एवं आरक्षक क्रमांक 74 सूरज प्रकाश भगत, थाना लैलूंगा, को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में रहेगा रायगढ़ रिजर्व सेंटर मुख्यालय

आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षकों का मुख्यालय रक्षित केंद्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

आरोपों की जांच के बीच पुलिस विभाग का सख्त संदेश

दो पुलिसकर्मियों पर हुई इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि आवेदन में लगाए गए आरोपों की अंतिम सत्यता जांच एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन प्रथम दृष्टया गंभीर आरोपों के आधार पर तत्काल निलंबन ने लैलूंगा थाना क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच में आगे क्या सामने आता है और विभागीय जांच के बाद दोनों आरक्षकों पर अगली कार्रवाई क्या होगी?

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील….

लैलूंगा वन मंडल में 25 जंगली हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील.... 20 मई 2025। लैलूंगा वन मंडल अंतर्गत ग्राम...

“सरपंच संघ का मुख्यमंत्री निवास कूच! मुख्यमंत्री से  मांग — ‘अरवा नहीं, उशना चावल चाहिए जनभावना का सवाल…

“सरपंच संघ का मुख्यमंत्री निवास कूच! मुख्यमंत्री से  मांग — ‘अरवा नहीं, उशना चावल चाहिए जनभावना का सवाल... लैलूंगा क्षेत्र के 75 ग्राम पंचायतों की...

शिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूंगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

प्रेस विज्ञप्तिशिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूंगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजनलैलूंगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest