Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

*सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ को 126.92 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ को 126.92 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात*



*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा*

रायगढ़, 21 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने सोमवार को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण हुआ। वहीं उपमुख्यमंत्री ने शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।
            कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राज्यगीत और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतिकात्मक चॉबी भी सौंपी गई।

*रायगढ़ को विकसित जिला बनाने तेज गति से कार्य जारी- उप मुख्यमंत्री श्री साव*

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रायगढ़ जिले को विकसित जिला बनाने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ नगर निगम की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सूची उन्हें दी गई है। इन कार्यों के लिए शीघ्र स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी।
              उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शहर के विकास के लिए चार अतिरिक्त कार्यों की घोषणा की। इनमें संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपए, रामलीला मैदान के विकास, मंच एवं पवेलियन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपए तथा केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य के लिए 9.97 करोड़ रुपए शामिल हैं।   उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि रायगढ़ में सड़क, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक गतिविधियों के साथ अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए भी जाना जाता है। विकास कार्यों के माध्यम से शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए रायगढ़ को विकसित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में आगे बढ़ाना है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

*वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी बोले- औद्योगिक पहचान के अनुरूप विकसित हो रहा रायगढ़*

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने दिल्ली से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिली है। वहीं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सड़क, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1426 करोड़ रुपए की स्वीकृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन तथा पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन की दिशा में भी कार्य आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा तमनार-उरगा-लैलूंगा, तमनार बाईपास, कया-कमतरा- चरखापारा-ससकोबा-बंधनपुर और कोड़ातराई-पुसौर फोरलेन सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने रायगढ़ में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसे कार्यों की जानकारी भी दी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की अधोसंरचना को उसकी औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है।
    
*रायगढ़ को विकास की नई गति देने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयास- लोकसभा सांसद*

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- औद्योगिक विकास के अनुरूप मजबूत हो अधोसंरचना*

राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान वाला जिला है। औद्योगिक विकास के अनुरूप शहर की अधोसंरचना को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज नगर निगम के करीब 60 करोड़ रुपए और लोक निर्माण विभाग के करीब 67 करोड़ रुपए के कार्यों की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामूहिक प्रयास से रायगढ़ को विकास की नई दिशा में आगे ले जाया जा रहा है।

*महापौर ने कहा-शहर में लगातार हो रहे विकास कार्य*

महापौर ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि रायगढ़ में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
              इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवींद्र गबेल, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री विकास केडिया, श्री अनुपम पाल, श्री जतीन साव, श्री अरूण कातोरे, श्री पवन अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*नगर निगम आयुक्त ने बताया विकास कार्यों का खाका*

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर की अधोसंरचना मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। नगरोत्थान 1.0 के तहत प्रगति नगर मरीन ड्राइव, एफसीआई क्षेत्र में ऑक्सीजन जोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और आईएसबीटी तथा नगरोत्थान 2.0 के तहत केनाल लिंक रोड जैसे कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर सड़क, नाली, पार्क और अन्य सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

*इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण*

नगर निगम रायगढ़ के अंतर्गत भूमिपूजन वाले कार्यों में 15वें वित्त आयोग से 28 सड़क, नाली, उद्यान सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 10.55 करोड़ रुपए, केवड़ाबाड़ी चौक से मरीन ड्राइव कैनाल लिंक रोड के लिए 25.63 करोड़ रुपए और वार्ड क्रमांक 42 में आईएसबीटी निर्माण के लिए 20.75 करोड़ रुपए शामिल हैं। वहीं 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से टाउन हॉल में 20 लाख लीटर पानी टंकी के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
              इसी तरह लोक निर्माण विभाग के तहत 67.80 करोड़ रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक तक 4.125 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण, दनौट-कया-कमतरा मार्ग का उन्नयन एवं 60 मीटर पुल, मुकडेगा से करवारजोर 6.50 कि.मी. सड़क तथा घरघोड़ा विश्रामगृह में अतिरिक्त कक्ष एवं भवन जीर्णोद्धार के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार…

● गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार... ● *आरोपी से 257 किलो गांजा,...

●  कबीर चौक में सट्टा खेलते एक गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पर्ची बरामद, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई…

●  कबीर चौक में सट्टा खेलते एक गिरफ्तार, नगदी और सट्टा पर्ची बरामद, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई...        *रायगढ़, 24 अप्रैल 2025* — आज शाम...

● *अवैध शराब के खिलाफ कोतरारोड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई*

● *अवैध शराब के खिलाफ कोतरारोड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई..... ● *रेड कार्रवाई में अवैध शराब के साथ महिला समेत 05 गिरफ्तार*   *11 नवंबर,...

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत नवीन केंद्र का शुभारंभ….

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत नवीन केंद्र का शुभारंभ.... *योजनान्तर्गत 227 श्रमिकों को 56 लाख से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest