Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



🚨 *“ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार*

🚨 *फरारी से बचने तमिलनाडु और फिर कोरबा में बदलता रहा ठिकाना, कापू पुलिस ने कोरबा से पकड़ा*

🚨 *फर्जी दस्तावेज एवं पहचान का इस्तेमाल कर पण्डो जनजाति की भूमि की रजिस्ट्री कराने का आरोप*

🚨 *तत्कालीन पटवारी राकेश साय एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तेज की थी फरार आरोपियों की तलाश*

🚨 *भूमि रजिस्ट्री के एवज में ₹10 हजार लेने की बात आरोपी ने पूछताछ में बताई*

      *रायगढ़, 1 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में फर्जीवाड़ा एवं भूमि संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को एक और सफलता मिली है। पण्डो जनजाति की भूमि को कथित रूप से फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखन राठिया पिता धनाराम राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी बकालो, थाना कापू को पुलिस ने कोरबा से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी की उक्त भूमि की फर्जी खरीदी-बिक्री में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

       गौरतलब है कि कापू पुलिस द्वारा पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज एवं पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में तत्कालीन पटवारी राकेश कुमार साय तथा रजिस्ट्री के गवाह अगस्तुस खलखो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश तेज की गई थी। इसी क्रम में आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले तमिलनाडु फरार हो गया था। बाद में पुलिस की तलाश की जानकारी मिलने पर वह कोरबा में अपना ठिकाना बनाकर रह रहा था, जहां कापू पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

*क्या है मामला*

         जानकारी के अनुसार ग्राम डुमरनारा की भूमि खसरा नंबर 409 के संबंध में सामने आया कि उक्त भूमि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। वर्ष 2023-24 के राजस्व अभिलेखों की जांच में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के भूमि को सुखन पिता बजरंग, जाति रावत के नाम दर्ज किया जाना पाया गया। इसके बाद दिनांक 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि का पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से संतोष देवी गुप्ता निवासी रायपुर के नाम विक्रय किया गया।

       जांच में यह भी सामने आया कि विक्रेता के रूप में जिस व्यक्ति को प्रस्तुत किया गया, उसका वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम, जाति कंवर है। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान फर्जी आधार कार्ड के उपयोग की बात भी सामने आई। जांच में तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय द्वारा उक्त भूमि के विक्रय के लिए चौहद्दी प्रदान किए जाने की भूमिका भी सामने आई है।

        दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल, तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू की रिपोर्ट पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में विक्रेता सुखन राठिया, क्रेता संतोष देवी गुप्ता, साक्षी संतन राठिया एवं जीवन वर्धन तथा तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भूमिका की जांच की गई।

        गिरफ्तार आरोपी सुखन राठिया ने पूछताछ में अपना वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम राठिया होना बताया। आरोपी के अनुसार तत्कालीन पटवारी राकेश साय एवं अन्य आरोपियों द्वारा उसका नाम सुखन पिता बजरंग रावत दर्शाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी, जिसके एवज में उसे ₹10,000 दिए गए थे। बाद में उक्त भूमि को गैर-आदिवासी संतोष देवी गुप्ता के नाम विक्रय किया गया। विवेचना में पण्डो जनजाति की भूमि की विधि-विरुद्ध खरीदी-बिक्री में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक विभूति सिंह, कन्हैया भगत एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

हत्या के आरोपित को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल…

हत्या के आरोपित को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल...         *30 अक्टूबर, रायगढ़* । दिनांक 27/10/2024 की रात्रि में...

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर...       *रायगढ़, 18 सितंबर* । कोतरारोड़ थाना पुलिस...

घरघोड़ा : प्रशासन और सांसद की मिलीभगत से जंगलों की बलि, घरघोड़ा में बारूद का जख़ीरा बनाने की तैयारी….

घरघोड़ा : प्रशासन और सांसद की मिलीभगत से जंगलों की बलि, घरघोड़ा में बारूद का जख़ीरा बनाने की तैयारी.... *• ग्रामीणों के विरोध को कुचलकर...

अवैध शराब परिवहन पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब रेड में 45 पाव देशी प्लेन व बाइक जब्त…

● अवैध शराब परिवहन पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब रेड में 45 पाव देशी प्लेन व बाइक जब्त...     *रायगढ़, 27 नवंबर* ।...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest