Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

●  ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सड़क हादसों को कम करने रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सड़क हादसों को कम करने रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी….



●  *NH 49 जोरापाली में कोतरारोड़ और ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालानी पर नि:शुल्क हेलमेट का किया वितरण*

     *22 सितंबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले के ब्लैक स्पॉट चिन्हित क्षेत्रों में सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस जागरूकता और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम जोरापाली के समीप बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 500/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई, साथ ही नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया।

      इस अभियान में डीएसपी हेड क्वार्टर श्री अखिलेश कौशिक, ट्रैफिक डीएसपी श्री रमेश चन्द्रा और कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्री त्रिनाथ त्रिपाठी, थाना कोतरारोड़ और यातायात के जवान उपस्थित थे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के साथ-साथ अन्य यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट न केवल कानून का पालन है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन भी है।
अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात के कुछ प्रमुख नियमों की समझाइश दी गई, जिनमें :
1. *सिग्नल का पालन*: रेड लाइट पर रुकना और सही समय पर गाड़ी चलाना।
2. *ओवरस्पीडिंग से बचना*: गति सीमा का पालन करें, खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में।
3. *मोबाइल फोन का उपयोग न करें*: वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना।
4. *सीट बेल्ट का उपयोग*: चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें।
5. *नशे में वाहन न चलाना*: शराब पीकर या किसी अन्य नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
      यह अभियान मुख्य रूप से हेलमेट जागरूकता को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस विभाग ने इस अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया । यातायात पुलिस रायगढ़ का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके ।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नाबालिग बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

नाबालिग बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार... *रायगढ़, 11 जनवरी* ।कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका...

तमनार पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसायकल बरामद…

● तमनार पुलिस ने बाइक चोरी का पर्दाफाश किया, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोटरसायकल बरामद...    *रायगढ़, 13 नवंबर* । तमनार पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई...

जिला एवं जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा पश्चिम भारत विज्ञान मेला आयोजित….

जिला एवं जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा पश्चिम भारत विज्ञान मेला आयोजित.... *बच्चों में दिखा गजब का उत्साह एवं रुचि, 160 बच्चों की रही सहभागिता*रायगढ़,...

🐘“हाथी दिवस” के सांथ सांथ वनविभाग के अधिकारीयों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया का बिगुल – फॉरेस्ट टीम और ग्रामीणों की ऐतिहासिक एकजुटता!...

🐘“हाथी दिवस” के सांथ सांथ वनविभाग के अधिकारीयों द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया का बिगुल – फॉरेस्ट टीम और ग्रामीणों की ऐतिहासिक एकजुटता!...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest