Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

ऑपरेशन मुस्कान में कोतरारोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लापता बालिका को जम्मू से किया बरामद…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

ऑपरेशन मुस्कान में कोतरारोड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लापता बालिका को जम्मू से किया बरामद…



● *पुलिस ने बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपित युवक को पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड पर*

        *22 सितंबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना प्रभारियों को लापता व्यक्तियों, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की त्वरित खोजबीन करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कोतरारोड़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन और निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस टीम ने जम्मू के अरनिया क्षेत्र से एक लापता बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
       *घटना का विवरण इस प्रकार है* : दिनांक 01.03.2023 को एक महिला ने थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी दिनांक 27.02.2023 के सुबह फ्रेंड्स कॉलोनी में घरेलू काम के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आस-पास और रिश्तेदारियों में खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। संदेह था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पुलिस ने इस पर अपराध क्रमांक 109/2023, धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
       जांच के दौरान गवाहों से पूछताछ और साइबर सेल से ली गई जानकारी में गुम बालिका और संदेही युवक के जम्मू के अरनिया में होने की जानकारी मिली। तत्काल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से दीगर राज्य जाने की अनुमति प्राप्त कर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जम्मू रवाना होकर अरनिया थाने के कई स्थानों पर बालिका और संदेही को पता तलाश किया, स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदेही के किराये के मकान पर दबिश दी, जहां संदेही काशी कुमार उर्फ मुकेश कुमार को गुम बालिका के साथ पाया गया।
      बालिका ने अपने कथन में बतायी कि उसकी वर्ष 2022 में काशी कुमार से इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचय हुई और दोनों के बीच एक साल से बातचीत हो रही थी। काशी ने शादी का वादा कर उसे अपने साथ समस्तीपुर और फिर जम्मू ले गया था, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया । प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 366,376 आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई और आरोपी काशी कुमार उर्फ मुकेश कुमार से पूछताछ की गई जिसने अपना नाम काशी कुमार उर्फ मुकेश कुमार साह, पिता गणेश कुमार साह, उम्र 22 वर्ष, निवासी चलदिन दयाल, वार्ड नं. 11 सादी थाना मेथरापुर जिला समस्तीपुर (बिहार) को आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । 
      बालिका की पतासाजी और आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम सिंह, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक रवि शंकर सिंह, महिला आरक्षक श्यामा सिदार की अहम भूमिका रही। इसके अलावा, साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा और रविन्द्र गुप्ता का विशेष सहयोग रहा । कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही से एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नगर निगम में स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन….

नगर निगम में स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन.... *कैम्प लगाकर 142 लोगोंं का किया गया एन.सी.डी.स्क्रीनिंग, शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बनायी गई कार्ययोजना**जनप्रतिनिधियों...

भाजपा मंडल मुकडेगा में सेवा पखवाड़ा कार्यशालाभुईयापानी शिव मंदिर में आयोजित, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

लैलूंगा पत्रकार रोहित चौहान भुईयापानी।भारतीय जनता पार्टी मंडल मुकडेगा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की कार्यशाला भुईयापानी शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम...

केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित….

केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित.... *कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और...

● *ग्राम जिवरी में करेंट  से महिला की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार*

● *गैर इरादतन हत्या के अपराध में पूंजीपथरा पुलिस ने भेजा रिमांड पर* जिला क्राइम रिपोर्टर रोहित चौहान/रायगढ़ थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के ग्राम जिवरी में...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest