Sunday, April 5, 2026
spot_img

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य….

जशपुर के विकास को मिल रही नई उड़ान, तीव्र गति से हो रहा विकास कार्य….



*06 महीनों में लोक निर्माण विभाग के 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सार्थक पहल से लगातार विकास परियोजनाओं का हो रहा आगाज*

रायपुर 03 अक्टूबर 2024/ जशपुर जिले के विकास को नई उड़ान दिलाने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर नई विकास परियोजनाओं का आगाज हो रहा है। जिसके द्वारा जिले के विकास को गति मिल रही है। पिछले 06 माह में लोक निर्माण विभाग की 113.19 करोड़ रुपयों की 43 सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।

        जशपुर जिले के सभी विकासखंडों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए मुहिम चलाई जा रही है ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके लिए आवश्यक है कि उन क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाए। इसके लिए आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान कर उनके लिए तीव्र गति से तकनीकी विश्लेषण द्वारा डीपीआर निर्माण कर तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विगत 06 माह में 43 सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के साथ निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुरूप सभी सड़क निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर आगामी 01 वर्ष में सभी को पूर्ण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया हैं।

       लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार के पत्थलगांव के अंतर्गत 73.30 करोड़ रुपयों के 25 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसमें 10.94 करोड़ की लागत के एन.एच.43 से बिच्छीकानी ढुढरूपारा से जमरगी तक 8 किमी सड़क मार्ग, 7.98 करोड़ रूपए लागत के बगीया से सूजीबहार तक के 8.70 किमी सड़क मार्ग, 5.57 करोड़ रूपए लागत के लैलूंगा, कोतबा से लवाकेरा तक के 5.18 किमी सड़क मार्ग, 4.28 करोड़ लागत के 3.5 किमी के कांसांबेल मुसकुटी तक सड़क मार्ग, 4.03 करोड़ रूपए लागत के बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक सड़क मार्ग, 3 करोड़ रूपए लागत के 1.2 किमी के करजटोली से रजौटी तक सड़क मार्ग सहित 25 सड़क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

        लोक निर्माण विभाग के जशपुर के कार्यपालन अभियंता श्री विरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि जशपुर में 39.89 करोड़ रुपयों के 18 सड़क मार्गों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 3.39 करोड़ लागत के चांडीडांड हत्ता हल्काटोली तक के 2.36 किमी सड़क मार्ग, 4.75 करोड़ लागत के एस.एच 17 मुख्य मार्ग से ढोगाअम्बा जामचुआ तक 3.26 किमी सड़क मार्ग, 3.6 करोड़ रूपए लागत के बनकोम्बों से घटमुंडा तक के 3.4 किमी सड़क मार्ग, 2.57 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से छोटाबनई तक के 2.4 किमी सड़क मार्ग, 2.45 करोड़ रूपए लागत के एन.एच. 43 खड़सा से कोमड़ो तक के 1.94 किमी सड़क मार्ग, 2.38 करोड़ रूपए लागत के भुड़केला से लवानदी पुल तक के 2.10 किमी सड़क मार्ग, 2.33 करोड़ रूपए लागत के खरवाटोली से बांधाटोली तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए लागत के बालाछापर आरा सकरडेगा से कारीताला तक के 2 किमी सड़क मार्ग, 2.29 करोड़ रूपए लागत के बहराखैर से जुड़वाईन तक के 1.63 किमी सड़क मार्ग सहित 18 मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम के लिए अपने प्रिय ग्राहकों को  श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा ने किया अपील

बजाज शोरूम की तरफ से एक महत्वपूर्ण अपील है। हमारे शोरूम में दोपहिया वाहनों की बिक्री और सर्विसिंग के लिए विशेष ऑफर चल...

*➡️ ऑपरेशन अंकुश:  नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना पड़ा महंगा, फरार आरोपी को ग्वालियर से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस*

*➡️ मामला चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत**➡️ आरोपी के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बीएनएस की धारा 64(2)(m),65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 5,6 के तहत अपराध...

पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने वाली महिला अंततः पुलिस की गिरफ्त में….➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का

➡️पति की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद करने वाली महिला अंततः पुलिस की गिरफ्त में....*➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का* *➡️09.11.25...

जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर से धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेलहुआ था रिश्ता तय, शादी से पहले ही, शादी का...

*➡️ जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रायपुर से धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल**➡️ हुआ था रिश्ता तय, शादी से पहले ही,...

LAILUNGA NEWS

Latest