Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा, तुमला में हुई 06 करोड़ रु से अधिक की अनियमितता, अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर  पुलिस ने किया  एफआईआर दर्ज,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*💥 प्रेस विज्ञप्ति 💥*
*💥 जशपुर पुलिस 💥*
    *दिनांक 06.01.26*
             —-00—-
*➡️  धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा, तुमला में हुई 06 करोड़ रु से अधिक की अनियमितता, अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर  पुलिस ने किया  एफआईआर दर्ज,*
*➡️ मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित छः के खिलाफ एफ आई दर्ज*
*➡️ आरोपियों में से एक धान खरीदी उप केंद्र के फड़ प्रभारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल*
*➡️ अन्य आरोपी फरार,पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र ही की जावेगी गिरफ्तारी*


*➡️ मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत कोनपारा धान खरीदी केंद्र का*
*➡️ खरीफ वर्ष 2024- 25 में की थी गड़बड़ी*
*➡️ प्राथमिक जांच में 06 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रु की धांधली का अंदेशा*
*➡️ खरीदी की थी 1,61,250 क्विंटल धान व मिल तथा संग्रहण केंद्रों को भेजा था 1,40, 663.12क्विंटल धान,20,586.88 क्विंटल धान की पाई गई कमी*
*➡️ छ ग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित(अपेक्स बैंक) के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में 318(4),320,336,328 व 61 बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया जांच विवेचना में*
*
*➡️ गिरफ्तार फड़ प्रभारी:- शिशुपाल यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम झारमुंडा, थाना तुमला  जिला जशपुर ( छ. ग)*
—00—
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 02.01.26 को प्रार्थी राम कुमार यादव उम्र 61 वर्ष, नोडल अधिकारी छ ग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) के द्वारा थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि  आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेंद्र में क्रमशः 1. भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी),2. जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक),3. शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी),4. जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर),5. अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी),6. चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी कार्य में अनियमितता कर शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाई गई है। केंद्र के कम्प्यूटर में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार उक्त खरीफ वर्ष 2024-25 में कुल 1 लाख 61 हजार 250 क्विंटल की धान खरीदी की गई थी, जबकि खरीदी केंद्र के द्वारा मिल व संग्रहण केंद्रों में कुल 1 लाख 40 हजार 663 क्विंटल,12 किलोग्राम धान को परिदान किया गया था, खरीदी केंद्र के पत्रक अनुसार कुल 20,586.88 क्विंटल धान की परिदान हेतु कमी पाई गई थी, जिसके सम्बन्ध में संयुक्त जांच दल के द्वारा भौतिक सत्यापन भी कराया गया था, मौके पर धान उपलब्ध नहीं था, जांच  दल की रिपोर्ट में भी कुल 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई,। उक्त कृत्य के कारण प्रति  क्विंटल 3100 रु के हिसाब से कुल 20,586.88 क्विंटल धान में 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रु  व धान पैकिंग हेतु नए पुराने कुल 4,898 नग बारदाने जिनकी  कुल कीमत 17 लाख 07 हजार 651 रु, इस प्रकार दोनों को मिलकर 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। अतः समिति स्तर पर धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के प्रभारी अधिकारी, फड़ प्रभारी, सहायक फड़ प्रभारी, उप सहायक फड़ प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा मिली भगत कर , हेराफेरी करते हुए  शासन को कुल 6करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।
➡️ पुलिस के द्वारा छ ग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित(अपेक्स) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर  धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के संदिग्ध क्रमशः 1. भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी),2. जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक),3. शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी),4. जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर),5. अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी),6. चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 318(4),320,336,338 व 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
*➡️ विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए संदिग्ध आरोपियों में से एक  धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम झारमुंडा थाना तुमला जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले में पुलिस की अग्रिम जांच जारी है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक दुर्योधन यादव, अजीत लाल टोप्पो व महिला आरक्षक बीरजिनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर, खरीफ वर्ष 2024-25 में,  तुमला क्षेत्रांतर्गत धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा करोड़ों रुपए की धान खरीदी की अनियमितता के संबंध में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है, मामले से जुड़े फड़ प्रभारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, शेष आरोपी फरार है, जिनकी पता साजी की जा रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा, मामले में पुलिस की जांच जारी है।*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूंगा में हज़ारों की हुंकार – जल, जंगल, ज़मीन के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूंगा में हज़ारों की हुंकार – जल, जंगल, ज़मीन के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब!लैलूंगा, 10 अगस्त — विश्व आदिवासी...

ऑपरेशन आघात: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर प्रदेश...

*➡️ ऑपरेशन आघात: नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर...

यीशु दास किंडो बना खरकटटा पंचायत का सरपंच….

यीशु दास किंडो बना खरकटटा पंचायत का सरपंच.... देवानंद यादव रिपोर्टर खरकटटा गाम पंचायत खरकटटा  तमता  जिला जशपुर छग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा...

पत्थलगांव : कहां मिला सम्मान, जब अपने हक के लिए भटकने को मजबूर है किसान, अब सुशासन की सांय सरकार से किसानो की बढ़ रही...

पत्थलगांव : कहां मिला सम्मान, जब अपने हक के लिए भटकने को मजबूर है किसान, अब सुशासन की सांय सरकार से किसानो की बढ़ रही...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest