Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं*

*कलेक्टर ने सभी पंपों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026/ जिले के पेट्रोल एवं डीजल पंपों में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट में पम्प संचालकों की बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल-डीजल पंपों में नागरिक सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पंपों में महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक, उच्च स्तर के साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शौचालयों की नियमित स्वच्छता सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन कम से कम तीन बार साफ-सफाई कराने तथा हाई-स्टैंडर्ड सैनिटेशन एवं हाइजीन मेंटेनेंस के साथ एयरपोर्ट-स्टैंडर्ड शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।
           कलेक्टर ने सभी संबंधित कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए 1 जनवरी 2027 तक निर्धारित सभी नागरिक सुविधाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पंपों में आरओ एवं वाटर कूलर के साथ स्वच्छ पेयजल, वाहनों में निःशुल्क हवा भरने की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत एवं सुझाव बॉक्स तथा फोन एवं आपातकालीन संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में सड़क से लगे पेट्रोल-डीजल पंपों के एप्रोच एरिया में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो। इस दौरान बताया गया कि ए-साइट पेट्रोल-डीजल पंपों में संबंधित तेल कंपनियों द्वारा तथा बी-साइट पंपों में संबंधित डीलर, संचालक द्वारा शौचालयों के निर्माण एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक – एक ही रात में तीन मौतें, मुआवजे का इंतज़ार…..

लैलूंगा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक – एक ही रात में तीन मौतें, मुआवजे का इंतज़ार..... 🖊️लैलूंगा से तेज साहू की कलम से...... लैलूंगा/22 जुलाई...

शिक्षकों का वातावरण निर्माण एवं गैप आईडेंटिफिकेशन फार आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न….

शिक्षकों का वातावरण निर्माण एवं गैप आईडेंटिफिकेशन फार आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न.... रायगढ़, 14 फरवरी 2025/ समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा के...

पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर जोर….

●  पुलिस अधीक्षक की समीक्षा बैठक: अपराध नियंत्रण, डिजिटल रिकॉर्ड और विशेष अभियानों पर जोर.... ●  *ऑपरेशन मुस्कान की सफलता पर चर्चा, केन्द्रीय गृहमंत्री से...

ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार

🚨 *“ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest