Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

विजयदशमी उत्सव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन के साथ किया नगर भ्रमण जगह जगह पुष्पवर्षा कर हुवा भव्य स्वागत….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

विजयदशमी उत्सव को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन के साथ किया नगर भ्रमण जगह जगह पुष्पवर्षा कर हुवा भव्य स्वागत….

गांव-गांव तक संगठन के विस्तार को लेकर हुवा मंथन

कोतबा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कांसाबेल के तत्वावधान में विजयादशमी के उलक्ष्य में रविवार को कोतबा नगर में पथ संचलन निकाला गया। विजयदशमी उत्सव एवं संघ की स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण होकर शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर शस्त्र पूजन कर विजयादशमी उत्सव मनाया गया इस दौरान पथ संचलन में नगर एवं आस पास के पत्थलगांव, बागबहार, कांसाबेल क्षेत्रों के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
राष्ट्र स्वंय सेवक संघ के पथ संचलन का नगर में जगह-जगह समाजसेवियों माताओं बहनों सहित दुर्गा वाहिनी ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन से पहले सभी स्वंयसेवक पारंपरिक वेशभूषा धारण कर दण्ड अस्त्र शस्त्र सहित नगर के तिलगोड़ा प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां संघ के पदाधिकारियों ने विजयादशमी पर्व के बारे में स्वयंसेवकों को विस्तार से बताया। इसके साथ ही संघ को मजबूत करने व गांव-गांव तक संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।मुख्य वक्ता देवेन्द्र सिंह विभाग सह सेवा प्रमुख सरगुजा ने स्वयंसेवकों को बताया गया कि यह संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने व आदर्शों को बढ़ावा देता है और बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को मजबूत करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करता है। इसका ध्येय मातृभूमि के लिए नि:स्वार्थ सेवा भाव से कार्य करना है। प्रार्थना व भगवा ध्वज प्रणाम के बाद कदम-कदम मिलाकर बैंड बाजा की धुन में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन तिलगोड़ा प्रांगण से प्रारंभ होकर, चौहान पारा ,राम मंदिर पारा खड़िया पारा, खालपारा, चट्टानपारा,से गंझूपारा से मुख्य मार्ग में परशुराम चौक,बस स्टैण्ड,रायगढिया चौक, से कारगिल चौक, झिंगरेल पारा होकर पुन: तिलगोड़ा मैदान में पथ संचलन का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह घरों के आगे कलश दिप जलाकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा था,बस स्टैण्ड, कारगिल चौक तिलगोड़ा मैदान में महिलाओं व सामाजिक संगठनों भाजपा महिला मोर्चा, दुर्गा वाहिनी ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतबा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। पथ संचलन के दौरान भी पुलिस बल साथ-साथ मौजूद रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय शंकर चौधरी मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता कोतबा ने कहा कि आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। पूरा समाज आज संघ की ओर सकारात्मक रूप से देख रहा है। समाज का एक बड़ा वर्ग हमसे जुड़ने के लिए तैयार है। प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में काम करने की आवश्यकता है। अपरिचित को परिचित, परिचित को मित्र और फिर मित्र को स्वयंसेवक, स्वयंसेवक को कार्यकर्ता बनाने की प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं के बलिदान पर ही आज संगठन नित्य निरंतर बढ़ रहा है। मुरारी लाल अग्रवाल जिला संघ चालक जिला कांसाबेल ने कहा कि संघ का कार्यकर्ता अपने जीवन को व्यवस्थित रखता है। उसके जूते-चप्पल भी व्यवस्था में रहते है। संघ निरंतर पिछले 99 वर्षो से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है। जब व्यक्ति के व्यक्ति से कदम मिलते है तो धीरे धीरे मन भी मिलते है। प्रतिकूल की अपेक्षा अनुकूल वातावरण में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। देवेन्द्र सिंह विभाग सह सेवा प्रमुख सरगुजा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि आदर्श स्वयंसेवक समाज में अपनी अलग ही छवि रखता है। संघ का स्वयंसेवक विषम परिस्थितियों में भी देश की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभाता है। इस अवसर पर सेवा प्रमुख देवेन्द्र सिंग जी रहे। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वंयसेवी संगठन है। शताब्दी वर्ष में स्वयंसेवक समाज के बीच पंच परिवर्तन : पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन के विषयों को लेकर समाज के बीच में जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय शंकर चौधरी व नगर संघचालक उमाशंकर भगत , रोहित साहू, श्याम साहू, संजय साहू, लिखेश्वर बंजारा अजय गुप्ता सहित 150 से अधिक गणवेश में पथसंचलन में सम्मिलित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

➡️ ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ की गई रेड कार्यवाही

➡️ ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ की गई रेड कार्यवाही *➡️ देशी कच्ची...

⏺️ जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही,

⏺️ जशपुर पुलिस की गांजा तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, *⏺️ चौकी कोतबा ने गांजा तस्करी में संलिप्त सहयोगी आरोपी बसंत यादव को किया गिरफ्तार,**⏺️...

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

मेडिकल की आड़ में कथित अवैध क्लीनिक! गंझियाडीह में ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ का आरोप, शिकायत के बाद संचालक की धमकी से मचा...

तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम के लिए अपने प्रिय ग्राहकों को  श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा ने किया अपील

बजाज शोरूम की तरफ से एक महत्वपूर्ण अपील है। हमारे शोरूम में दोपहिया वाहनों की बिक्री और सर्विसिंग के लिए विशेष ऑफर चल...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest