Wednesday, June 3, 2026
spot_img

अवैध मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

अवैध मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार…



      *05 जनवरी, रायगढ़* । थाना घरघोड़ा पुलिस ने एक पुराने मामले में फरार चल रहे अवैध मवेशी तस्करी के आरोपी खिलेश्वर दास बैरागी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में 6 मवेशियों और एक महिंद्रा पिकअप वाहन को पहले ही जप्त किया जा चुका था। 

*मामले का विवरण:* 
        22 अक्टूबर 2024 को मुस्तकिम खान (पिता: शमीम खान, उम्र: 32 वर्ष, निवासी: वार्ड नंबर 02, घरघोड़ा) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया  कि 20 अक्टूबर 2024 की रात वह अपने साथियों भरत निराला और सोनू खान के साथ घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग के कंचनपुर तिराहे पर थे। उन्होंने देखा कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांक CG-13-AD-6314) में मवेशियों को निर्दयतापूर्वक भरकर रायगढ़ से पत्थलगांव की ओर ले जाया जा रहा था।  पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन को तेजी से भगाते हुए *बरघाट एसईसीएल कॉलोनी* के पास पुल के नीचे छोड़कर फरार हो गया। वाहन में 6 मवेशी रस्सियों से बंधे हुए थे और अत्यधिक भूखे-प्यासे हालत में थे। 
    मुस्तकिम खान की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 303/2024 के तहत धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  पुलिस ने मौके से 6 मवेशी और महिंद्रा पिकअप वाहन को जप्त कर मवेशियों को सुपुर्दनामा में सुरक्षित रखा।

         पुलिस ने विवेचना दौरान आरोपी *खिलेश्वर दास बैरागी पिता ध्रुवदास बैरागी उम्र 21 वर्ष साकिन कोडातराई गोहडीडीपा थाना जुटमिल रायगढ* की तलाश जारी थी, जो घटना के बाद से फरार था। गहन तलाश और मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वाहन की चाबी भी जप्त कर ली और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
       इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उपनिरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक आशिक पन्ना, दिलीप साहू, और धरेन्द्र गोंड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मवेशियों की टक्कर बनी जानलेवा, पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत

घरघोड़ा। थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में रायकेरा के पूर्व सरपंच मोमराज राठिया की मौत हो गई। यह हादसा 23 अप्रैल को...

● घरघोड़ा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 05 अनावेदक धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार, जेल भेजे गए

| घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से घरघोड़ा पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पांच अनावेदकों को भारतीय नागरिक सुरक्षा...

कानून- कायदों को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश..

कानून- कायदों को ताक पर रखकर विस्फोटक प्लांट लगाने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश.. डोकरबुड़ा के बाद अब राबो के ग्रामीण भी ब्लैक डायमंड...

नदी किनारे मिली महिला की सड़ी-गली लाश,हत्या या आत्महत्या ? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नदी किनारे मिली महिला की सड़ी-गली लाश,हत्या या आत्महत्या ? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिसघरघोड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest