Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

*➡️ ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने ढूंढ लाई गुम नाबालिक बच्ची को उत्तर प्रदेश से, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*
*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)


*➡️ ऑपरेशन मुस्कान: जशपुर पुलिस ने ढूंढ लाई गुम नाबालिक बच्ची को उत्तर प्रदेश से, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*
*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत*
*➡️  आरोपिया चन्द्रमुनि बाई ले गई थी, अपने साथ नाबालिक बालिका को उत्तरप्रदेश*
*➡️ आरोपिया चंद्र मुनि बाई के खिलाफ थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम आरोपिया:- चन्द्र मुनि बाई उम्र 30 वर्ष।
    — 00—
    ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.08.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 17.08.25 के शाम करीबन 07.00 बजे , उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बहन, घर में खाना खाकर, आरोपिया चन्द्र मुनि बाई के यहां सोने जा रही हूं, कहकर घर से निकली थी, जो कि 18.08.25 के शाम तक वापस नहीं लौटी , तब उसके द्वारा आरोपिया चन्द्र मुनि बाई के घर  जाकर पता साजी की गई, परंतु वहां न चन्द्र मुनि बाई थी, न ही उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बहन थी, उसे संदेह है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बहन, को आरोपिया चंद्र मुनि बाई अपने साथ, बहला फुसलाकर कर ले गई है।
   ➡️ रिपोर्ट पर थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था व बच्ची व आरोपिया की पता साजी की जा रही थी।
     ➡️ चूंकि  मामला नाबालिक बच्ची से संबंधित था अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने , बच्ची की पता साजी हेतु पुलिस की विशेष टीम बनाई थी, जिनके द्वारा मुखबिरी तंत्र, टेक्निकल टीम, व परिजनों के सहयोग से पता साजी हेतु प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त मामले की आरोपिया चंद्र मुनि बाई, ग्राम अर्दा , थाना रुधौरी, जिला बस्ती (उत्तरप्रदेश) में एक फार्म हाउस में काम करती है, व उसके साथ 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची भी है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल उत्तरप्रदेश जाकर, ग्राम अर्दा से आरोपिया चंद्र मुनि बाई उम्र 30 वर्ष को हिरासत में लिया गया, व उसके कब्जे से नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। नाबालिक बालिका के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
   ➡️ पूछताछ पर आरोपिया के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
  ➡️ मामले की कार्यवाही व नाबालिक बालिका की सकुशल दस्तयाबी तथा आरोपिया की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, महिला प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव, व आरक्षक श्याम सुंदर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
     *➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि गुम बच्चों को लेकर जशपुर अत्यंत संवेदनशील है, थाना बगीचा क्षेत्र से गुम एक नाबालिक बच्ची को पुलिस उत्तर प्रदेश से ढूंढ कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है, व बच्ची को भगा कर ले जाने वाली एक आरोपिया को भी गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है।*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

सेवा की कहानी: योजनाओं से आसान हुई श्रमिक परिवारों की राह*

इलाज, लालन-पालन और पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक मदद *सेवा की कहानी: योजनाओं से आसान हुई श्रमिक परिवारों की राह**इलाज, लालन-पालन और पढ़ाई के लिए...

लैलूंगा में बड़ा बवाल: नवा खाई के दिन भूखों बैठा न्याय का भूखा!तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे नरेश गुप्ता – सवालों...

लैलूंगा में बड़ा बवाल: नवा खाई के दिन भूखों बैठा न्याय का भूखा!तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे नरेश गुप्ता – सवालों...

गणतंत्र दिवस पर लैलूंगा में देशभक्ति का ज्वार — शान-ओ-शौकत के साथ फहराया तिरंगा…

गणतंत्र दिवस पर लैलूंगा में देशभक्ति का ज्वार — शान-ओ-शौकत के साथ फहराया तिरंगा... लैलूंगा | 26 जनवरीनगर पंचायत लैलूंगा में 77 वां गणतंत्र दिवस...

शिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूंगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

प्रेस विज्ञप्तिशिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूंगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजनलैलूंगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest