Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

सेवा की कहानी: योजनाओं से आसान हुई श्रमिक परिवारों की राह*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

इलाज, लालन-पालन और पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक मदद

*सेवा की कहानी: योजनाओं से आसान हुई श्रमिक परिवारों की राह*

*इलाज, लालन-पालन और पढ़ाई के लिए मिली आर्थिक मदद*

रायगढ़, 30 सितम्बर 2026/ शासकीय योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो वह उनके लिए बड़ी राहत बन जाता है। रायगढ़ जिले में श्रमिक परिवारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से ऐसे ही सकारात्मक बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा श्रम विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनाओं की जानकारी से लेकर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने तक विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
           रायगढ़ के अमलीभौना निवासी सम्मेमती सिदार ने बताया कि सियान योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता मिली, जिसका उपयोग उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने पर उपचार में किया। सम्मेमती ने बताया कि आर्थिक सहायता मिलने से इलाज के समय उन्हें काफी सहारा मिला। खरसिया निवासी विमला राजपूत ने बताया कि दोनों बच्चों को नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला है। वहीं रैरूमा झरियापारा निवासी उर्मिला साहू ने बताया कि महतारी योजना के तहत बच्चे के लालन-पालन के लिए 20 हजार रुपये की सहायता मिली। धरमजयगढ़ निवासी नसरीन परवीन ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीयन कराने के बाद उन्हें महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके और उनके बच्चे के समुचित पोषण एवं देखभाल में बेहद मददगार साबित हो रही है। यह राशि बच्चे के लालन-पालन में उपयोगी रही।
            जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन एवं लाभ की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलने से श्रमिक परिवारों को सीधे आर्थिक संबल मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम के लिए अपने प्रिय ग्राहकों को  श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा ने किया अपील

बजाज शोरूम की तरफ से एक महत्वपूर्ण अपील है। हमारे शोरूम में दोपहिया वाहनों की बिक्री और सर्विसिंग के लिए विशेष ऑफर चल...

● महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त….

● महिला समूह की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस की ग्राम बिंजकोट में छापेमारी, अवैध शराब बनाने वाला गिरफ्तार 15 लीटर महुआ शराब जब्त....      *रायगढ़,...

अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत: दोस्त ही निकला कातिल, चक्रधरनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा…

13 मार्च 2025 रायगढ़*प्रेस विज्ञप्ति*● अवैध संबंधों की कीमत बनी मौत: दोस्त ही निकला कातिल, चक्रधरनगर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा... ● *पुलिस ने 12...

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश…

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश...*एफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा*रायगढ़,...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest