Tuesday, August 4, 2026

महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार, आरोपित पहले भी कई मामलों में था नामजद…

● महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार, आरोपित पहले भी कई मामलों में था नामजद…



    *16 अगस्त, रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला ने कल थाने में लिखित आवेदन दिया कि 15 अगस्त 2024 को दोपहर तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया।

      महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

      पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं।

   आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश... रायगढ़, 29 अक्टूबर 2024/ जिला स्तरीय आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम...

● रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर….

● रायगढ़ में पकड़े गए दो पाकिस्तानी नागरिक, फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर....     ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण.... *मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा...

शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओ ने नम आँखों से किया याद…

शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती पर खरसिया शिवसेना इकाई के कार्यकर्ताओ ने नम आँखों से किया याद... ...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest