Saturday, June 13, 2026
spot_img

वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल….

वित्तीय प्रबंधन को कैरियर के बेसिक स्टेप के रूप में ले छात्र-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल….



*नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर चलाया जा रहा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, पहले बैच का प्रशिक्षण रायगढ़ में प्रारंभ*

रायगढ़, 8 फरवरी 2025/ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा आज रायगढ़ के पीएम श्री नटवर स्कूल में वित्तीय प्रबंधन हेतु छात्र कौशल विकास कार्यक्रम के पहले बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव शामिल हुए।
            कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन किसी भी कार्य की सफलता का नींव होता है। प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के बिना कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता। वित्तीय प्रबंधन का गुर सीखकर आप इस फील्ड से पैसे कमा सकते हैं, जिसका लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। इस क्षेत्र में कैरियर की भी अपार संभावना है, आप अच्छी जॉब पा सकते है। इस प्रशिक्षण को आप अपने करियर निर्माण के बेसिक स्टेप के रूप में ले। आप कार्यक्रम का पहला बैच हो, सभी अच्छे से तैयारी करों। प्रथम लेवल पास करने के पश्चात दूसरे लेवल के लिए पात्र होंगे, इसके लिए आप अपनी तैयारी अच्छी रखें। इस दौरान उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं भी दी।
            चार दिवसीय छात्र कौशल विकास कार्यक्रम में पहले दिन 60 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्र कौशल कार्यक्रम में कुल 50 घंटे के प्रशिक्षण के साथ 2 स्तर शामिल हैं। प्रथम स्तर में छात्रों को बीएफएसआई के फाउंडेशन कोर्स की जानकारी दी जाएगी। जिसमें छात्रों को बीएफएसआई आर्किटेक्चर, म्यूचुअल फंड में निवेश, पूंजी बाजारों में निवेश, सुरक्षा के लिए आयकर और जीएसटी तथा भारत में फिनटेक के अवलोकन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रथम लेवल परीक्षा पास करने वाले सभी सफल छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और वे स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम के लेवल 2 के लिए पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के युवाओं को सशक्त बनाने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

वन विभाग ने किया शिकारी का ‘शिकार’  पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सहित तीन गिरफ्तार….

वन विभाग ने किया शिकारी का ‘शिकार’ — पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सहित तीन गिरफ्तार.... हाथी की मौत के मामले में तमनार वन...

अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जप्त, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई….

● अवैध महुआ शराब लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जप्त, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई....           *17 अक्टूबर, रायगढ़* ।...

महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार, आरोपित पहले भी कई मामलों में था नामजद…

● महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी गिरफ्तार, आरोपित पहले भी कई मामलों में था नामजद…     *16 अगस्त, रायगढ़* । थाना चक्रधरनगर...

बच्चा के गुम हो जाने से माता पिता रो- रो परेशान बच्चा को खोजबीन करने जुटमिल पुलिस कर रही है पैसे की मांग….

बच्चा के गुम हो जाने से माता पिता रो- रो परेशान बच्चा को खोजबीन करने जुटमिल पुलिस कर रही है पैसे की मांग.... ...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest