Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

बगीचा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की हत्या का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)


दिनांक : 03.10.2026

➡️ बगीचा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की हत्या का जशपुर पुलिस ने किया खुलासा
➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुरगुम का
➡️ मृतक की पहचान राजेश दास निवासी विमड़ा थाना बगीचा के रूप में हुई, हत्या के आरोप में कृष्णा उर्फ कैलाश यादव गिरफ्तार
➡️ मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने लकड़ी के फाड़े से सिर पर किया वार
➡️ घटना के बाद शव को टेकरी के पीछे फेंका, साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल, हथियार और कपड़े नदी में फेंके
➡️ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार आरोपी के घर से किया बरामद
➡️ आरोपी के विरूद्ध थाना बगीचा में हत्या व साक्ष्य नष्ट करने के तहत बी एन एस की धारा 103(1) व 238 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी – कृष्णा उर्फ कैलाश यादव,उम्र – 30 वर्ष,निवासी –ग्राम झगरपुर, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) ---00---

मामले का संक्षिप्त विवरण विवरण इस प्रकार है कि
दिनांक 23.09.2026 को ग्राम जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास टेकरी के पीछे एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। ग्रामीण मनियारो बाई द्वारा शव को देखने के बाद गांव में इसकी जानकारी दी गई, जिसके पश्चात सूचक युगल किशोर साय द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा शव का पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतक के शरीर पर पीले रंग की टी-शर्ट एवं ग्रे रंग का लोवर था तथा सिर के पीछे चोट के निशान एवं खून दिखाई दे रहा था। रात्रि में चेहरा स्पष्ट दिखाई देने के बावजूद बाद में किसी जंगली जानवर द्वारा चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।
मामले में थाना बगीचा में मर्ग क्रमांक 124/2026 धारा 194 BNSS के तहत मर्ग कायम कर जांच की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक होना लेख किया गया। प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने पर थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की विवेचना में हुआ हत्या का खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आस पास मृतक के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक की पहचान ग्राम विमड़ा निवासी राजेश दास के रूप में हुई। परिजनों, साथियों एवं अन्य गवाहों से पूछताछ ,तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा संदेही कृष्णा उर्फ कैलाश यादव पिता प्रभाकर यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी झगरपुर, थाना बगीचा, जिला जशपुर से पूछताछ की गई।

पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के दौरान आरोपी द्वारा घटना के संबंध में जानकारी दी गई। आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक राजेश दास से उसका मोबाइल फोन के बकाया 1,000 रुपये को लेकर विवाद चल रहा था।

आरोपी के अनुसार दिनांक 23.09.2026 को वह मृतक राजेश दास तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ अलग-अलग स्थानों पर गया। बाद में अन्य व्यक्ति को रास्ते में उतारने के बाद आरोपी और राजेश दास कार से जुरगुम रपटा पुलिया की ओर गए।

वहां मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर आरोपी और राजेश दास के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने राजेश दास को कार से नीचे उतरने को कहा। इसके बाद जमीन पर पड़े लकड़ी के फाड़े से राजेश दास के सिर पर दो बार वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपी द्वारा राजेश दास के शव को उठाकर टेकरी के पीछे फेंक दिया गया।

साक्ष्य छिपाने का किया प्रयास
आरोपी के द्वारा घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ा तथा मृतक का मोबाइल पुलिस से पकड़े जाने के डर से मैनी नदी में फेंक दिया गया। घटना के समय पहने हुए कपड़ों को भी आरोपी द्वारा डोड़की नदी में फेंकना बताया गया।

आरोपी ने घटना में प्रयुक्त अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार को भी धोकर उसमें मौजूद संभावित साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किया।पुलिस के द्वारा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार उसके घर से बरामद की गई।

➡️ आरोपी कृष्णा उर्फ कैलास यादव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपी द्वारा अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास किए जाने के कारण मूल धारा 103(1) BNS के साथ धारा 238 BNS जोड़ी गई है।

➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन , सहायक उप निरीक्षक नरेश मिंज व थाना बगीचा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

—-00—-

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

*➡️ ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही**➡️ लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर 440.63 किलो अवैध गांजा बरामद**➡️ मिर्ची की...

सराइटोला के महेश्वरी मेडिकल पर CMHO का हंटर कब चलेगा?

सराइटोला के महेश्वरी मेडिकल पर CMHO का हंटर कब चलेगा? पत्रकार की सीधी शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की अग्निपरीक्षा—जांच होगी या कार्रवाई फाइलों में...

कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ऑपरेशन शंखनाद जारी : फिर बचाया 05 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से

*➡️ SSP को मिली थी सूचना,तस्कर स्कॉर्पियो वाहन में लोड कर ले जा रहे है ,गौ वंशों को,**➡️ SSP के निर्देश पर तस्करों को...

वनपरिक्षेत्र तपकरा में पेड़ों का क़त्ल जारी, राजस्व भूमि बना लकड़ी माफिया का अड्डा – वन विभाग की लापरवाही बेहिसाब!…

वनपरिक्षेत्र तपकरा में पेड़ों का क़त्ल जारी, राजस्व भूमि बना लकड़ी माफिया का अड्डा - वन विभाग की लापरवाही बेहिसाब!...जशपुर। जिले का वनपरिक्षेत्र तपकरा...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest