Saturday, June 13, 2026
spot_img

नगरीय निकाय मतगणना को लेकर पूर्वाभ्यास संपन्न…

मतगणना के बारीकियों की दी गई जानकारी…

नगरीय निकाय मतगणना को लेकर पूर्वाभ्यास संपन्न…

मतगणना के बारीकियों की दी गई जानकारी…



रायगढ़, 14 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत 15 फरवरी को होने वाले मतगणना को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में पूर्वाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि राही, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह छत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन श्री समीर बड़ा, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव उपस्थित थे।
            पूर्वाभ्यास में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत सभी 48 वार्डों की मतगणना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्वाभ्यास में 65 दलों के 195 गणना पर्यवेक्षक एवं सहायकों को मतगणना के प्रत्येक चरण की जानकारी देते हुए प्रपत्र-18 क एवं 21 क को भरने संबंधी सॉवधानियों के संबंध में बताया गया। इस दौरान मशीनों का प्रदर्शन कर मतगणना दलों को प्रपत्र के माध्यम से अभ्यास करवाया गया, ताकि मतगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने दलों को मतपत्र लेखा को चेक करना, कंट्रोल यूनिट नंबर, मतदान केंद्र क्रमांक, सभी सीलों के नंबर तथा एड्रेस टैग से मिलान करने जैसी विभिन्न बारीकियों की जानकारी देते हुए शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना दल गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज परिसर में मतगणना कार्य हेतु निर्धारित समयावधि में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। जांच उपरांत सभी को उनके निर्धारित ड्यूटी टेबल की जानकारी दी जाएगी। मतगणना दलों को मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल, श्री भुनेश्वर पटेल, श्री विकास रंजन सिन्हा, श्री अनिल गुप्ता, डॉ.नरेन्द्र पर्वत द्वारा पूर्वाभ्यास कराया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

चंद्रहासिनी इस्पात के श्रमिक प्रकरण का हुआ तत्काल समाधान….

चंद्रहासिनी इस्पात के श्रमिक प्रकरण का हुआ तत्काल समाधान.... *कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर बैठक लेकर सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों के समस्याओं का...

● रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद…

● रायगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र से 03 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.75 लाख नकद बरामद... ● *गिरफ्तार आरोपियों ने सट्टा...

● प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी का खुलासा: चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी, 110 शीशी WINCEREX सिरप समेत बुलेट और पल्सर बाइक जब्त…..

● प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी का खुलासा: चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी, 110 शीशी WINCEREX सिरप समेत बुलेट और पल्सर बाइक जब्त.....       *रायगढ़,...

आयुष्मान कार्ड से सभी पात्र हितग्राहियों को मिले बेहतर उपचार सुविधा-कलेक्टर

आयुष्मान कार्ड से सभी पात्र हितग्राहियों को मिले बेहतर उपचार सुविधा-कलेक्टर*हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान, एनआरसी बच्चों की सतत मॉनिटरिंग पर दिया...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest