Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा रिमांड…



         *रायगढ़, 14 फरवरी* । नाबालिग के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में घरघोड़ा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी जाफर खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। यह मामला 9 मई 2024 का है, जब घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
         पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जाफर खान (23) ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और उसे झारखंड के गढ़वा जिले में अपने घर में रखा। 23 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गढ़वा में दबिश देकर नाबालिग को आरोपी के घर से बरामद किया, लेकिन उस समय आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए थे। बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए महिला पुलिस अधिकारी ने उसका बयान दर्ज किया और काउंसलिंग की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पर अपहरण के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराएं जोड़ते हुए धारा 376(2)(ढ), 342, 34 भादंवि और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
           पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने माता-पिता की मदद से 7 मई से 22 दिसंबर 2024 तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी के पिता सहाजुद्दीन खान (60) को गढ़वा से गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने धारा 342 हटाकर 344 भादंवि जोड़ी।
           मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने 14 फरवरी 2025 को रायगढ़ रोड स्थित पावरग्रिड चौक, चुहकीमार से आरोपी जाफर खान को धर-दबोचा। गवाहों के समक्ष की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसका विधिवत बयान दर्ज कर  चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और गिरफ्तारी के कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
      घरघोड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई से स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानूनी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी...

केलो विहार मार्ग पर महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो युवकों ने सोने का मंगलसूत्र झपटा, सीसीटीवी में फुटेज में दिखे आरोपी, नाकेबंदी...

जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश को दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में भेजा गया रिमांड पर…

●  जूटमिल पुलिस ने आदतन बदमाश को दुष्कर्म और मारपीट के मामलों में भेजा गया रिमांड पर...      *22 सितंबर, रायगढ़* । जूटमिल पुलिस ने...

जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा

जिले में 3244 शिक्षार्थियों ने दी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा निर्धारित लक्ष्य से 744 अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा में लिया हिस्सा, जिला...

दुष्कर्म की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा…

● दुष्कर्म की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा...        *29 सितंबर, रायगढ़* ।...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest