Saturday, June 13, 2026
spot_img

● कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….

● कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….



      *29 मार्च, रायगढ़* । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को 35 लाख रुपये की चपत लगाने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सभी थाना और चौकी में कार्रवाई जारी है।
           जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2023 को रायगढ़ निवासी बजरंग अग्रवाल (57 वर्ष) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी कंपनी रायगढ़ में नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में लगी थी। इस दौरान कंपनी के लिए डीजल और पेट्रोल की जरूरत पड़ती थी, जिसे ट्रायबल अपेक्स से इंडेंट पर्ची के माध्यम से खरीदा जाता था। पिछले कुछ समय से ट्रायबल अपेक्स के कर्मचारियों ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी गौरव गर्ग और हरजेश प्रधान के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए चार फर्जी इंडेंट पर्चियों के जरिए कंपनी के नाम पर डीजल और पेट्रोल निकाला और भुगतान कंपनी के खाते से किया।
       इसके पहले भी गौरव गर्ग पर लेबर पेमेंट में 12 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगा था, जिसके चलते उसे नवंबर 2022 में नौकरी से निकाल दिया गया था। हरजेश प्रधान उर्फ हरजेश उरांव कंपनी कार्यालय से डीजल-पेट्रोल की पर्ची लेकर ट्रायबल पंप से ईंधन भरवाने का काम करता था, जबकि गौरव गर्ग पर्ची जारी करने और हिसाब रखने का कार्य देखता था। आडिट के दौरान 16 अक्टूबर 2021 से 4 जून 2023 के बीच की गई जांच में यह गड़बड़ी उजागर हुई। इस आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 593/2023 धारा 408, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
           विवेचना के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए और मूल इंडेंट पर्ची सहित अन्य दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए गए। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे और गौरव गर्ग के पंजाब भागने की सूचना मिली थी। कोतवाली पुलिस के निरंतर प्रयास और दबाव के कारण दोनों आरोपी वापस रायगढ़ लौटे, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर बैकुंठपुर और विजयपुर में दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आरोपी (01) गौरव गर्ग पिता श्री राजकुमार गर्ग उम्र 37 वर्ष स्थाई पता सिटी धुरी थाना धुरी जिला संगरूर पंजाब हाल० भुजबधान तलाब गली बैकुण्ठपुर रायगढ़ थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (02) हर्जेश प्रधान पिता अशोक कुमार बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी विजयपुर बेईरदादर रायगढ़ थाना चकघरनगर जिला रायगढ़ (छ०ग०) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया।
            इस गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक अनूप तिग्गा, आरक्षक मनोज पटनायक, रोशन एक्का और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी….

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के जीवन में खुशहाली लाना ही सरकार का लक्ष्य-प्रधानमंत्री श्री मोदी....*राज्य के सतत विकास के लिए हमारी शासन कर...

खसरा सत्यापन की जानकारी ऑनलाइन करें दर्ज-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव…

खसरा सत्यापन की जानकारी ऑनलाइन करें दर्ज-सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव... *5 नवंबर को राज्योत्सव, अधिकारियों को तैयारी के निर्देश**साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित*रायगढ़,...

● रायगढ़ पुलिस का प्रेरणादायक पहल: मेधावी छात्रों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान…

● रायगढ़ पुलिस का प्रेरणादायक पहल: मेधावी छात्रों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान...          *11 जनवरी, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के...

● *नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज*

   पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest