Monday, August 3, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायल
वन विभाग, डॉक्टरों और एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद, उपचार जारी

मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी, गंभीर रूप से घायल
वन विभाग, डॉक्टरों और एक्सपर्ट की टीम मौके पर मौजूद, उपचार जारी

घरघोड़ा/रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चारमार गांव के समीप एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई है, जबकि उसके शरीर से लगातार रक्तस्राव होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद है, जिससे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों के झुंड के निकट नहीं जाने की अपील की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी रायगढ़ के दिशा निर्देश में उप वन मंडल अधिकारी आशुतोष पांडव एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल हाथी के उपचार एवं निगरानी के लिए चार डॉक्टरों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर तैनात है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार हाथी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार हाथी की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम उसके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है और उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

ग्रामीणों और वन विभाग की संयुक्त निगरानी में राहत एवं उपचार कार्य जारी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घायल हाथी का उपचार के दौरान मौत होने कि जानकारी सामने आ रही है। हाथी के मौत होने कि पुष्टि फारेस्ट एसडीओ घरघोड़ा आशुतोष मंडावा ने कि है

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

वार्ड नंबर 35 चुनाव में राजपुरोहित परिवार की बहू की दावेदारी ने बढ़ाई सरगर्मी….

वार्ड नंबर 35 चुनाव में राजपुरोहित परिवार की बहू की दावेदारी ने बढ़ाई सरगर्मी.... रायगढ़। जूटमिल क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 में आगामी चुनाव को...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के सामने सट्टा खिलाते एक गिरफ्तार

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥*दिनांक : 25.05.2026*🚨 *“ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई — भारत टॉकीज के...

इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल….

*इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल.... *रायगढ़, 18 मई 2025* –...

लैलुंगा के सावन गुप्ता को “रायगढ़ रत्न” सम्मान, समाज सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में मिला बड़ा गौरव….

लैलुंगा के सावन गुप्ता को “रायगढ़ रत्न” सम्मान, समाज सेवा और जागरूकता के क्षेत्र में मिला बड़ा गौरव.... लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट... रायगढ़। जिले...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest