Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

●  तरबूज के विवाद में हत्या: लैलूंगा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  तरबूज के विवाद में हत्या: लैलूंगा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…



    *रायगढ़, 13 मई 2025* । लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा में तरबूज बाड़ी में फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में युवक ने ग्रामीण की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक 11 मई की शाम गांव के ही विजय माझी (36 वर्ष) ने गांव के बाहर 60 वर्षीय सहदेव मांझी की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी। मृतक के बेटे तेजराम माझी को उसकी मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर पिता की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी।
          12 मई को लैलूंगा पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, चंदन नेताम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सहदेव मांझी के रूप में हुई। पीड़ित के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय माझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विजय ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसके बाड़ी में लगे तरबूजों को नुकसान पहुंचाने के विवाद पर उसने लोहे के सब्बल (राड) से सहदेव पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
          आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। विजय माझी पिता सुखसाय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक संत निषाद और सुरेश मिंज की अहम भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

साइलेंट किलर साँप ने माँ और बेटी को काटा , नाबालिग बेटी कि हुई मौत माँ का इलाज जारी लैलूंगा थाना क्षेत्र की घटना

साइलेंट किलर साँप ने माँ और बेटी को काटा , नाबालिग बेटी कि हुई मौत माँ का इलाज जारी लैलूंगा थाना क्षेत्र की घटना... रिपोर्टर...

लैलूंगा के सुबरा में धमाकेदार मितानीन दिवस—जनप्रतिनिधियों की धुआंधार उपस्थिति, मंच से बरसी तालियों की गड़गड़ाहट…

लैलूंगा के सुबरा में धमाकेदार मितानीन दिवस—जनप्रतिनिधियों की धुआंधार उपस्थिति, मंच से बरसी तालियों की गड़गड़ाहट... लैलूंगा/सुबरा। ग्राम पंचायत सुबरा में इस वर्ष का मितानीन...

लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों की चहल-कदमी पर वन विभाग अलर्ट….

लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों की चहल-कदमी पर वन विभाग अलर्ट.... *हाथी प्रभावित क्षेत्रों के कच्चे मकान में निवासरत एवं दूरस्थ वन क्षेत्र के रहवासियों को...

बिग ब्रेकिंग न्यूज लैलूंगा ग्राम मोहनपुर मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार की बंद कमरे मे मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी….

बिग ब्रेकिंग न्यूज लैलूंगा ग्राम मोहनपुर मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार की बंद कमरे मे मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी.... लैलूंगा थाना के...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest