Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लखपति दीदी योजना से महिलाएं होगी आत्मनिर्भर एवं सशक्त…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

लखपति दीदी योजना से महिलाएं होगी आत्मनिर्भर एवं सशक्त…



*जिले के 2932 लखपति दीदियों को किया गया प्रमाण-पत्र वितरित*

*28 क्लस्टर और 400 से अधिक ग्राम संगठन में आयोजित हुआ लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम*

*पीएम के लाईव कार्यक्रम को बड़ी संख्या में देखी महिलाओं ने*

रायगढ़, 25 अगस्त 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लाखों लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्व-सहायता समूहों को लोन भी जारी किया। जिससे देश भर के लाखों बहनों को लखपति दीदी बनाने में मदद होगी।
          कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के लाईव कार्यक्रम का आयोजन बिहान द्वारा गठित सभी 28 क्लस्टर और 400 से अधिक ग्राम संगठन में किया गया। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रोजेक्टर लैपटॉप और मोबाइल के माध्यम से उनके लाइव प्रसारण को देखा। इस दौरान लखपति महिला पहल अंतर्गत 2932 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। लखपति दीदी पहल के अंतर्गत केडर महिलाओं और जो महिलाएं लखपति की श्रेणी में आ गई हैं या आने वाली हैं उनको प्रमाण पत्र संकुल स्तरीय संगठन के माध्यम से दिया गया। लखपति दीदी पहल के अंतर्गत बिहान योजना की ऐसे ग्रामीण महिलाएं जो समूह से जुड़ी हैं और जिनके परिवार की वार्षिक आय 60 हजार से अधिक हैं उसको इस श्रेणी में रखा गया हैं।
       उल्लेखनीय है कि लखपति दीदी योजना खास तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी के लिए लोन दिया जाता है। इसके साथ ही टे्रनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं उत्पादों की भी मार्केटिंग के बारे में जानकारी दी जाती है। रायगढ़ ब्लॉक में पीएम की फ्लेगशिप योजना लखपति पहल के तहत दीदी लोगों की प्रति तिमाही आजीविका रजिस्टर की एंट्री की जा रही हैं और उनके आय का ब्यौरा डिजिटल रजिस्टर के माध्यम से रखा जाता हैं। एंट्री हेतु लखपति सीआरपी का चयन हर ग्राम पंचायत में किया गया हैं। जिस दीदी की आय कम हैं उनका दूसरे विभाग से अभिसरण करके या उनको प्रशिक्षण दिलाकर उनके आय में वृद्धि करने सहयोग किया जा रहा हैं। रायगढ़ जिले में सभी 28 संकुल स्तरीय संगठन में पदाधिकारी दीदी द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण लखपति पहल की दीदियों को किया जा रहा हैं। इस अवसर पर सभी सीएलएफ  के पदाधिकारी, जनपद पंचायत रायगढ़ के स्टॉफ, प्रदान संस्था, पीआरपीके मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

अब अंतिम परिणाम तय करेगा कि सरकार ने क्या किया….

अब अंतिम परिणाम तय करेगा कि सरकार ने क्या किया.... रायपुर:- बस्तर के पत्रकार साथियों की गाड़ी में गांजा रखकर षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के मामले...

एम्बुलेंस चालक पर हमला करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

● एम्बुलेंस चालक पर हमला करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...    *रायगढ़, 9 दिसंबर* । चक्रधरनगर थाना...

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त….

🚨 *ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त*🚨  *ओडिशा से पूंजीपथरा आ...

लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड की महिला ब्रिगेड ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, पुलिस ने सुरक्षा का वचन दिया….

● लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड की महिला ब्रिगेड ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, पुलिस ने सुरक्षा का वचन दिया….             *17 अगस्त, रायगढ़* । सोमवार...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest