Wednesday, June 3, 2026
spot_img

व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण – BSNL कार्यालय लैलूंगा में लिया व्यावहारिक ज्ञान



शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लैलूंगा में वर्ष 2016 से संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) विषय की शिक्षा दी जा रही है। इस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं को कार्यक्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव दिलाने हेतु औद्योगिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. नारंग के मार्गदर्शन एवं आई.टी. विषय के व्यावसायिक प्रशिक्षक धनेंश्वर प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में छात्राओं ने BSNL कार्यालय लैलूंगा का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने सर्वर डाउन होने के कारण व समाधान,

कॉल के दौरान लाइन बिजी आने की तकनीकी वजहें,दूरसंचार में प्रयुक्त उपकरणों की कार्यप्रणाली,

तथा BSNL द्वारा प्रदत्त 2G, 3G और 4G सेवाओं के संचालन की तकनीक
के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।


व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री चंद्रा ने बताया कि विद्यालय में आई.टी. विषय की शिक्षा स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल प्रैक्टिकल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दी जाती है। इस पहल से छात्राओं में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ भविष्य के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी सुनिश्चित हो रहे हैं।

औद्योगिक भ्रमण में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. नारंग, व्याख्याता एस.आर. भगत, शिक्षक व्ही.आर. साव, ओहमस तिर्की, शिक्षिका नमिता गुप्ता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम के लिए अपने प्रिय ग्राहकों को  श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा ने किया अपील

बजाज शोरूम की तरफ से एक महत्वपूर्ण अपील है। हमारे शोरूम में दोपहिया वाहनों की बिक्री और सर्विसिंग के लिए विशेष ऑफर चल...

मोटरसाइकिल गिरवी रखकर 12 हजार का कर्ज, 3% ब्याज पर ग्रामीण से वसूली और प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज

लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकुर्रा में एक ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर मोटरसाइकिल गिरवी रख कर कर्ज देने और लगातार...

सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले….

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ लैलूँगा सिन्हा मोटर्स में हुई आगजनी की घटनाकोतबा रोड रुडुकेला में स्थित सिन्हा मोटर्स में अनेक वाहन जले, अंदेशा है कि आगजनी की...

गरज-चमक, बारिश और आंधी भी नहीं रोक पाई आस्था: लैलूंगा में राम भक्तों का सैलाब, निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा…

गरज-चमक, बारिश और आंधी भी नहीं रोक पाई आस्था: लैलूंगा में राम भक्तों का सैलाब, निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा... लैलूंगा | मौसम ने लाख कोशिशें...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest