Wednesday, August 5, 2026

● घरघोड़ा पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद कर भेजा जेल…

● घरघोड़ा पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद कर भेजा जेल…



       *रायगढ़, 5 नवंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने सड़क किनारे लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

          घटना की रिपोर्ट 3 नवंबर 2025 को ग्राम कोगनारा निवासी दिलीप राठिया (उम्र 31 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने भतीजे भानु राठिया के साथ रोजी-मजदूरी का कार्य कर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-13-BE-3078) से घर लौट रहा था। दर्रीडीपा खान दुकान के पास नेगीपारा निवासी देवकुमार पैंकरा और हरेन्द्र पैंकरा रास्ता रोककर खडेे हो गए। मोटरसाइकिल रुकने पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी की शर्ट की जेब से 3200 रुपए नगद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 290/2025 धारा 126(2), 304(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

        विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और संदेही देवकुमार पैंकरा (पिता धोबा पैंकरा, उम्र 20 वर्ष) एवं हरेन्द्र पैंकरा (पिता संजय पैंकरा, उम्र 20 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 12 नेगीपारा, घरघोड़ा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना स्वीकार की, जिनके बयान पर आरोपी देवकुमार पैंकरा से 1400 रुपए की लूट रकम बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

        आरोपियों की गिरफ्तारी कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविन्द पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल और महिला आरक्षक सुप्रिया सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

शर्मनाक मामले में महिला के साथ बदसलूकी,पुलिस से नही मिली सहायता पीड़िता पहुंची एसपी आफिस

छुआछूत की घटना शर्मनाक मामले में महिला के साथ बदसलूकी,पुलिस से नही मिली सहायता पीड़िता पहुंची एसपी आफिस.... रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील में मानवता...

3 हांथीयों कि मौत मामले में जिम्मेदार को छोड़ प्यादो पर गाज गिरा कर पीठ थपथपा रहे अधिकारी….

3 हांथीयों कि मौत मामले में जिम्मेदार को छोड़ प्यादो पर गाज गिरा कर पीठ थपथपा रहे अधिकारी.... रायगढ़। वन विभाग रायगढ़ में अंधेरगर्दी चरम...

*घरघोड़ा से फाइनेंस फ्रॉड का बड़ा भंडाफोड़ – श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन की शाखा में ₹1.30 करोड़ का फर्जी लोन घोटाला उजागर, 10 आरोपियों के...

*रायगढ़।* वित्तीय जगत को हिला देने वाला एक बड़ा घोटाला घरघोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है। श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन प्रा. लि. की घरघोड़ा...

घरघोड़ा : सुशासन की साय सरकार में भ्रष्टाचारी सरपंच को क्यों सरकारी दामाद की तरह  को मिल रहा अभयदान…

घरघोड़ा : सुशासन की साय सरकार में भ्रष्टाचारी सरपंच को क्यों सरकारी दामाद की तरह  को मिल रहा अभयदान... *◆ एसडीएम घरघोड़ा व खाद्य अधिकारी की...

LAILUNGA NEWS

कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!” जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...

"कचरा शेड में भविष्य गढ़ने को मजबूर मासूम!" जर्जर स्कूल पर प्रशासन बेखबर, एक कमरे में ठूंसे गए 32 बच्चे, मिड-डे मील के लिए...
Latest