Tuesday, August 4, 2026

सुरंगपानी में ताबड़तोड़ छापा — फुटकर व्यापारी के घर से 700 क्विंटल अवैध धान जप्त…..

सुरंगपानी में ताबड़तोड़ छापा — फुटकर व्यापारी के घर से 700 क्विंटल अवैध धान जप्त…..

राजस्व अधिकारी ऋतुराज की सटीक कार्यवाही से मचा हड़कंप!

जशपुर – पथलगाव क्षेत्र में अवैध धान संग्रहण पर लगाम कसने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने सुरंगपानी निवासी अमन गुप्ता, जो स्थानीय फुटकर व्यापारी हैं, के घर पर आज सुबह ताबड़तोड़ छापा मारा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्व अधिकारी ऋतुराज के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन गुप्ता  सुरंगपानी निवाशी अपने घर और गोदाम में भारी मात्रा में अवैध धान का भंडारण कर रहा है, जिसे वह समर्थन मूल्य पर बेचने की फिराक में था। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, जिसमें लगभग 700 क्विंटल धान का अवैध जखीरा बरामद किया गया।

छापे के दौरान धान की बोरियों के ढेर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। धान बिना किसी खरीदी पंजीयन या परिवहन दस्तावेज़ के रखा गया था, जो सीधा अवैध भंडारण के दायरे में आता है। मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी ऋतुराज ने तत्काल धान को जप्त करते हुए पंचनामा तैयार किया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पुलिस बल एवं अन्य अमले मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, अमन गुप्ता यह धान आसपास के किसानों  और ओडिशा से कम कीमत पर खरीद कर अवैध रूप से जमा करता था, ताकि सरकारी खरीदी केंद्रों में ऊँचे दामों पर बेच सके। इस पूरे नेटवर्क में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग की इस सटीक कार्यवाही की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे व्यापारी किसानों की मेहनत का शोषण करते हैं और काला कारोबार कर मुनाफा कमाते हैं, इसलिए इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही  जरूरी है।

राजस्व अधिकारी ऋतुराज ने कहा कि “किसी भी हालत में अवैध धान भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के हर कोने में निगरानी बढ़ाई गई है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।”

इस कार्यवाही के बाद लैलूंगा व जशपुर बॉडर आसपास के व्यापारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि धान खरीदी में गड़बड़ी या अवैध भंडारण करने वालों पर अब सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

अब सवाल यह है कि अमन गुप्ता अकेला खिलाड़ी है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
राजस्व विभाग की अगली कार्यवाही पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

#_बिग_एक्शन #राजस्व_विभाग_की_कार्यवाही #700क्विंटल_धान_जप्त #अवैध_भंडारण_पर_शिकंजा #ऋतुराज_की_ताबड़तोड़_टीम

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रेंगती न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की दुखद सच्चाई ,13 महीने बाद भी जांच अधूरी, पटवारी बिना नक्शा पहुंचे।

रेंगती न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था की दुखद सच्चाई ,13 महीने बाद भी जांच अधूरी, पटवारी बिना नक्शा पहुंचे।गरीब की फरियाद को रौंदती व्यवस्था ......

*संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबार में पुलिस व यूनिसेफ की टीम के द्वारा “click safe’ व”सजग समाज, सुरक्षित भविष्य” को लेकर  किया गया...

छात्र/छात्राओं को, साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी, नोनी रक्षा, व यातायात सुरक्षा के संबंध में किया जागरूक           -----00------      ➡️ गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस...

जशपुर पुलिस में बदलाव- 05 थानेदार हुये स्थानांतरित,

इनमें से 02 थानेदारों को सायबर सेल में पदस्थ किया गया है।------000-----                     जशपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणाममुखी...

सुरंगपानी में बेकाबू ‘बदन बस’ का कहर—खड़ी बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे…

सुरंगपानी में बेकाबू ‘बदन बस’ का कहर—खड़ी बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे... जशपुरनगर से रायगढ़ की ओर चलने वाली बदन यात्री...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest