Saturday, June 13, 2026
spot_img

गुप्त सूचना पर दबिश—घर से 25 -बोरी पुराना धान जप्त, क्षेत्र में मचा हड़कंप!

गेरूपानी में राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरत कौशिक की कार्यवाही

गुप्त सूचना पर दबिश—चर्तुरधन यादव के घर से 25 -बोरी पुराना धान जप्त, क्षेत्र में मचा हड़कंप!
जिला क्राइम रिपोर्टर/रोहित चौहान लैलूंगा


लैलूंगा/ग्राम गेरूपानी, प.ह.न. 31 राजस्व निरीक्षण  मंडल केशला, तहसील लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग) में आज दिनांक 14/11/2025 की सुबह प्रशासनिक टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही  करते हुए अवैध रूप से रखे गए पुराने धान के जखीरे को पकड़ा। यह कार्यवाही इतनी तेज और दबंग तरीके से की गई कि पूरे क्षेत्र में देखते ही देखते बवाल जैसा माहौल बन गया।

SDM लैलूंगा के नेतृत्व में हल्का पटवारी तथा गांव के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह छापा मारा गया। प्रशासनिक टीम ग्राम गेरुपानी निवासी चर्तुरधन यादव पिता समाल, जाति महकुल के घर पहुंची, जहां पहले से ही बड़ी मात्रा में पुराने धान का भंडारण होने की सूचना मिली थी।

जांच के दौरान मकान के अंदर 25 कटा बोरी पुराना धान रखा हुआ पाया गया। टीम ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए सभी बोरियों को मौके पर ही जप्त कर पंचनामा तैयार किया। अधिकारियों ने बताया कि यह धान किस उद्देश्य से रखा गया था, यह स्पष्ट नहीं है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध भंडारण और काला बाजार की गतिविधियों को लेकर शंका जताई जा रही थी। प्रशासन को भी लगातार सूचनाएँ मिल रही थीं, जिसके बाद आज की यह कार्रवाई की गई।


अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यह छापा बड़ी सफलता माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी नियमों के विपरीत धान का भंडारण करने की अनुमति नहीं है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने इस कार्यवाही की सराहना की तो कुछ ने ग्रामीणों के बीच बढ़ रहे अवैध कारोबार पर नाराजगी जताई। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी ऐसे छापे जारी रहेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ताबड़तोड़ छापा और 25 बोरियों की जप्ती ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रशासन अवैध धान कारोबार पर कसकर नकेल डालने के मूड में है। गांव में आज पूरे दिन यही चर्चा बनी रही—
“गेरूपानी में बड़ी जप्ती… धान का पूरा खेल खुल गया!”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

अपने क्षेत्रिय जनता के लिए मुखर आवाज है: इंजिनियर संध्या भगत जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 2 लैलूंगा से किया सशक्त दावेदारी….

अपने क्षेत्रिय जनता के लिए मुखर आवाज है: इंजिनियर संध्या भगत जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 2 लैलूंगा से किया सशक्त दावेदारी ।। लैलूंगा, त्रि स्तरीय...

लैलूंगा विकासखंड में प्रभारी बी, ई,ओ, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल….

लैलूंगा विकासखंड में प्रभारी बी, ई,ओ, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल.... लैलूंगा/, लैलूंगा...

लैलूंगा में निकली तिरंगा यात्रालैलूंगा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए लैलूंगा नगर में...

लैलूंगा में निकली तिरंगा यात्रालैलूंगा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए लैलूंगा नगर में...

गुरुकुल वैदिक आश्रम सलखिया में 2 जून से क्लास 1 से 12 तक एडमिशन प्रारंभ, वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान का समावेश…

गुरुकुल वैदिक आश्रम सलखिया में 2 जून से क्लास 1 से 12 तक एडमिशन प्रारंभ, वैदिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान का समावेश... लैलूंगा/सलखिया, —...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest