Monday, June 15, 2026
spot_img

खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण…

खसरा, बी-1 एवं जमाबंदी अभिलेखों का हो रहा डिजिटलीकरण…

*प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने किया सर्वर रूम एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण*

*कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

रायगढ़, 22 नवम्बर 2025/जिले में राजस्व अभिलेखों के सुरक्षित संवर्धन तथा जनता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खसरा, बी-1 तथा जमाबंदी जैसे महत्वपूर्ण भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव एवं वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग, रेल परियोजनाएं एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने शुक्रवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित सर्वर रूम तथा स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटलीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा इसे राजस्व सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल बताया। उन्होंने कार्य में और अधिक गति लाने तथा डेटा सुरक्षा व रिकॉर्ड की सटीकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया।
      कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शाखा में संचालित डिजिटलीकरण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि तकनीक आधारित राजस्व सेवा व्यवस्थाओं को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सतत सुधार किए जा रहे हैं। नागरिकों को भूमि संबंधित सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हों, इसके लिए उन्नत तकनीकी प्लेटफॉर्म विकसित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि राही सहित स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

● ड्राइवरों के बीच हुई मारपीट, कोतरारोड़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर...       *रायगढ़, 18 सितंबर* । कोतरारोड़ थाना पुलिस...

● रायगढ़ पुलिस की ‘अवैध प्रवासियों’ की जांच जारी — 53 संदिग्धों की हुई जांच, सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

● रायगढ़ पुलिस की 'अवैध प्रवासियों' की जांच जारी — 53 संदिग्धों की हुई जांच, सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही *रायगढ़, 25 अप्रैल 2025* — पुलिस...

रायगढ़: चुनाव ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षक निलंबित*118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पर थमाया गया नोटिस**कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया...

रायगढ़: चुनाव ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षक निलंबित*118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पर थमाया गया नोटिस**कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया...

●  चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा…

●  चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा...     *रायगढ़, 29 नवंबर* ।  कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की...

LAILUNGA NEWS

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु “आरईएम” के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !

ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु "आरईएम" के मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न !लैलूंगा :- नाबार्ड एवं आईएसडीजी रिसर्च संस्‍थान   के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उधमिता ...
Latest