Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

● अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर शराब व नकदी जब्त, जोबी पुलिस की कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 06 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में जोबी पुलिस द्वारा ग्राम जोबी में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना पर त्वरित शराब रेड कार्रवाई की गई। मुखबीर ने सूचना दी थी कि ग्राम जोबी निवासी केशर प्रसाद राठिया अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है।
         सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद शराब पीने वाले लोग भागने लगे, वहीं पुलिस ने मौके से आरोपी केशर प्रसाद राठिया पिता घासीराम को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से एक स्टील ड्रम में रखे 30 नग पॉलिथीन पैकेट में भरी करीब 15 लीटर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2250 रुपये है, तीन नग स्टील के गिलास तथा शराब बिक्री से प्राप्त 250 रुपये नगद को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया।
        आरोपी केशर प्रसाद राठिया पिता घासीराम उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जोबी चौकी जोबी थाना खरसिया का यह कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत दंडनीय पाए जाने पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
       इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर के साथ प्रधान आरक्षक दशरथ लाल सिदार, आरक्षक राजेंद्र राठिया, केशव राठिया एवं राजेश राठिया की सराहनीय भूमिका रही। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

● नशीली कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएसी एक्ट में भेजा जेल….

● नशीली कैप्सूल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएसी एक्ट में भेजा जेल....      *रायगढ़, 25...

मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…

●  मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…     *रायगढ़, 27 अगस्त 2024* । चक्रधरनगर पुलिस ने आज मारपीट...

क्रिन्धा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 लोगों को मिला लाभ

सीएमएचओ एवं एसडीएम ने शिविर का लिया जायजारायगढ़, 30 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार विकासखण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम क्रिन्धा के पंचायत भवन में एक...

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त….

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त.... *जिले के 89,868 किसानों के खातों में पहुंची 19.38 करोड़ की...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest