Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

मनरेगा बचाओ संग्राम : लैलूंगा विकासखंड के चार ग्रामों में कांग्रेस ने लगाई जन चौपाल
केंद्र सरकार पर मनरेगा समाप्त करने का आरोप, ग्रामीणों से किया विरोध का आह्वान….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

मनरेगा बचाओ संग्राम : लैलूंगा विकासखंड के चार ग्रामों में कांग्रेस ने लगाई जन चौपाल
केंद्र सरकार पर मनरेगा समाप्त करने का आरोप, ग्रामीणों से किया विरोध का आह्वान….

तेज साहू लैलूंगा


लैलूंगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वाधान में आज “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न ग्रामों में व्यापक जनचेतना अभियान चलाया गया। इस क्रम में ग्राम फूलीकुंडा, लारीपानी, राजा आमा एवं मोहनपुर में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया गया।
जन चौपाल में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को धीरे-धीरे समाप्त कर उसके स्थान पर नई योजना लाने के प्रयासों का जोरदार विरोध किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे ग्रामीण भारत से काम का अधिकार, रोजगार का अधिकार और सम्मानपूर्वक जीवन का अधिकार छीनने की साजिश करार दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को वर्ष में 100 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलता है, जिससे गांवों से शहरों की ओर पलायन रुकता है,गरीब परिवारों की आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है,महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिलती है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मनरेगा के बंद होने से सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान, महिलाएं और आदिवासी समाज पर पड़ेगा। इससे बेरोजगारी बढ़ेगी, भूख और गरीबी गहराएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक असमानता और पलायन भयावह रूप लेगा। जन चौपाल से पूर्व ग्राम फूलीकुंडा में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के साथ नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़ अध्यक्ष नगेंद्र नेगी एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त लैलूंगा मंडल के समस्त अध्यक्षों का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने कहा कि मनरेगा को खत्म करना सीधे-सीधे आम ग्रामीणों से काम का अधिकार छीनने जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी और सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रायगढ़ अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने अपने तीखे संबोधन में भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार मजदूर विरोधी, गरीब विरोधी और केवल बड़े उद्योगपतियों के हित में काम करने वाली सरकार है। मनरेगा पर हमला देश के श्रमिक वर्ग पर हमला है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने मनरेगा समाप्त होने से होने वाले सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे गांवों की रीढ़ टूट जाएगी।
सभा को पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव दीपक मंडल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह, पीसीसी सदस्य वीर सिंह राठिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ठंडा राम बेहरा, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा तथा नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र साह ने भी संबोधित किया। अंत में जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से मनरेगा को बचाने, इसके खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों को पहचानने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तमनार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रुपेश पटेल, संजय शुक्ला, मनीषा गोंड आलोक स्वर्णकार दिनेश पटेल, शंकर लाल यादव, चंद्रदीप मित्तल विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत लैलूंगा, किरण पैंकरा, खगेश्वर मालाकार जादू मणि गुप्ता मनीष टोप्पो, रोशन लकड़ा, शकुंतला भगत,आलोक गोयल, हृदय राम दाऊ , राकेश बहेरा, जुगलाल भगत, रायमती भगत, ललित राठिया, निधि भोय प्रमोद प्रधान करुणा प्रधान अप्रांश सिन्हा, सीताराम यादव, आकृत सारथी, शानू खान, तेजस बंजारे, रोशन साहू, धर्मेंद्र बेहरा, हेमानंद गुप्ता, मोहर लाल साहू, पांडव प्रधान, बाबूलाल बंजारे, धर्मेंद्र बानी, राज पटेल, शिव शंकर, धर्म व्रत बरुआ, दिलेश्वर सिदार, वसीम अहमद, धन सिंह दीवान आदि के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण सम्मिलित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में दबंगई की हद : महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाने पर युवक और उसके भाई को बेरहमी से पीटा, अब मिल रही...

लैलूंगा में दबंगई की हद : महिलाओं के सम्मान में आवाज उठाने पर युवक और उसके भाई को बेरहमी से पीटा, अब मिल रही...

लोहड़ापानी में वार्षिकोत्सव एवं पदोन्नत प्रधान पाठक सम्मान समारोह संपन्न !

लोहड़ापानी में वार्षिकोत्सव एवं पदोन्नत प्रधान पाठक सम्मान समारोह संपन्न ! लैलूंगा :- पीएम श्री प्राथमिक शाला लोहड़ापानी संकुल श्रोत केन्द्र लोहड़ापानी में विकास...

नगर के वार्ड 10 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के लिए संजय कुर्मी (बल्लू)ने दावेदारी ठोकी…

नगर के वार्ड 10 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के लिए संजय कुर्मी (बल्लू)ने दावेदारी ठोकी... लैलूंगा–पूरे छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर...

फिल्मी हीरो समझ बैठे खुद को, उड़ाई बाइक पुल से – किस्मत चमकी नहीं, कीचड़ में चमक उठे…

फिल्मी हीरो समझ बैठे खुद को, उड़ाई बाइक पुल से – किस्मत चमकी नहीं, कीचड़ में चमक उठे... लैलूंगा, ढोरों बीजा – जिले की सीमाओं...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest