Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

लमडांड छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित🌸

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

🌸लमडांड छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित🌸


अनुशासन, स्वच्छता और नवाचार से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दे रहे उल्लेखनीय योगदान
रायगढ़ / लैलूंगा | 09 मार्च 2026
विकासखंड लैलूंगा के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड के प्रभारी अधीक्षक एवं शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के प्रधान पाठक नन्द किशोर सतपथी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिले में “उत्कृष्ट छात्रावास अधीक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।
नन्द किशोर सतपथी द्वारा अपने मूल दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए छात्रावास में अनुशासन, स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्रावास परिसर में नियमित साफ-सफाई, बच्चों में अनुशासन की भावना तथा सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा छात्रावास में अनुशासन समिति, कृषि एवं बागवानी समिति, स्वच्छता समिति, खेल समिति, पर्यावरण समिति तथा सांस्कृतिक समिति का गठन कराया गया है। इन समितियों के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता, स्वावलंबन और सामूहिक कार्य की भावना का विकास हो रहा है।
इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है और छात्रावास का वातावरण अनुशासित एवं प्रेरणादायक बना हुआ है।
गौरतलब है कि 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर भी नन्द किशोर सतपथी को अपने विद्यालय में नवाचार के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महामहिम राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमडांड में स्काउट शिक्षक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने कई विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया है।
शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उनका कार्य क्षेत्र में प्रशंसनीय, सराहनीय एवं अनुकरणीय माना जा रहा है। उनके इस सम्मान से क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की कामना की है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

अंगेकेला गाँव में बाजे-गाजे के साथ भोजली विसर्जन सम्पन्न, पूरे गांव में खुशी की लहर….

अंगेकेला गाँव में बाजे-गाजे के साथ भोजली विसर्जन सम्पन्न, पूरे गांव में खुशी की लहर…. लैलूंगा से तेज साहू की रिपोर्ट… लैलूंगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक...

रायगढ़ के अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी….*

रायगढ़ के अश्वनी कुमार पंडा को मानवाधिकार परिषद में बड़ी जिम्मेदारी....*रायगढ़। सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने वाले रायगढ़ जिले के...

लैलूंगा जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में….

लैलूंगा जरा सी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत...

वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय

वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, लैलूंगा के कुंजरा में खुलेगा एएनएम नर्सिंग महाविद्यालय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि पर अमल, जिला प्रशासन...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest