Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

12वीं हिंदी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



*23 मार्च की परीक्षा हुई थी निरस्त*



*केंद्राध्यक्षों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, नियमों का कड़ाई से पालन के दिए गए निर्देश*

रायगढ़, 4 अप्रैल 2026/ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के अंतर्गत कक्षा 12वीं की हिंदी विशिष्ट विषय की 23 मार्च 2026 को संपन्न हुई परीक्षा को मंडल द्वारा निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा पुनः 10 अप्रैल 2026 को जिले के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज रायगढ़ जिले के सृजन सभा कक्ष में सभी 100 परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त केंद्राध्यक्षों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
             प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने केंद्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों का प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की विश्वसनीयता और गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
           ज्ञात हो कि कक्षा 12वीं हिंदी विशिष्ट विषय की परीक्षा 23 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसे मंडल द्वारा तकनीकी/प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दिया गया। अब यह परीक्षा पुनः 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। रायगढ़ जिले में इसके लिए कुल 100 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मंडल द्वारा जारी नवीन निर्देशों की जानकारी देने हेतु 30 मार्च 2026 को रायपुर स्थित मंडल कार्यालय में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके पश्चात रायगढ़ जिले के मास्टर ट्रेनर श्री संतोष चंद्रा (प्राचार्य, जूटमिल) एवं श्रीमती जे.सुजाता राव प्राचार्या, महापल्ली द्वारा सभी केंद्राध्यक्षों को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े हर पहलू को विस्तार से समझाया गया, जिसमें-गोपनीय सामग्री का राज्य स्तर से समन्वयक केंद्र तक सुरक्षित परिवहन, समन्वयक केंद्र से थानों तक सामग्री पहुंचाने की प्रक्रिया, थानों से परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री का वितरण, परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का सुरक्षित संकलन एवं पुनः थानों में जमा करना, इन सभी प्रक्रियाओं को पीपीटी के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से समझाया गया, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन हेतु प्रत्येक थाने के लिए अलग-अलग परिवहन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी समन्वयक केंद्र से निर्धारित थानों तक सामग्री को सुरक्षित पहुंचाएंगे। यह संपूर्ण परिवहन कार्य जिला कार्यालय द्वारा निर्धारित शासकीय वाहनों के माध्यम से ही किया जाएगा, जिससे सुरक्षा एवं गोपनीयता बनी रहे। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंडल द्वारा डीएसपी रैंक के अधिकारी को पुलिस नोडल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रायगढ़ जिले में श्री सुशांतो बनर्जी, डीएसपी रायगढ़ को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी राज्य स्तर से लेकर परीक्षा केंद्र तक गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन, परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, तथा परीक्षा उपरांत अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के सील्ड बंडलों को सुरक्षित थानों में जमा कराने हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराना होगी।
प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंडल के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। इस प्रकार, 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी श्री धनराज मरकाम, सहायक नोडल श्री भुवनेश्वर पटेल, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रूबी वर्गीस, मास्टर ट्रेनरगण, जिले के सभी 100 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्ष तथा जिले के 16 थानों एवं पुलिस चौकियों के लिए नियुक्त परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य के इलाज के लिए 25 हज़ार का दिया चेक

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य के इलाज के लिए 25 हज़ार का दिया चेक... *मुख्यमंत्री ने कहा - लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान*  *एस्ट्रोफी ऑफ...

अब अंतिम परिणाम तय करेगा कि सरकार ने क्या किया….

अब अंतिम परिणाम तय करेगा कि सरकार ने क्या किया.... रायपुर:- बस्तर के पत्रकार साथियों की गाड़ी में गांजा रखकर षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के मामले...

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के  परिणाम जारी:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं….

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के  परिणाम जारी:मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं.... रायपुर 7 मई 2025/ मुख्यमंत्री...

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की….

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की.... *स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश,...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest