Tuesday, August 4, 2026

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा  लेट

ओवरलोड पिकअप पलटी, 22–23 लोग घायल: निजी वाहन से पहुंची मदद, 108–112 सेवा  लेट



लैलूंगा (रायगढ़)
रायगढ़ जिले के विकासखंड लैलूंगा क्षेत्र के गंजपुर और चिंगारी के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सवारियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 22 से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।
हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस और 112 सेवा को दी गई, लेकिन समय पर सरकारी मदद मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके कारण घायलों को तत्काल उपचार मिलने में देरी हुई।
इस दौरान क्षेत्र के सरपंच ने अपने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका।
लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप जैसे माल वाहनों का सवारी के रूप में उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोडिंग के कारण इस तरह के हादसे सामने आ रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर इस पर सख्ती नहीं होने से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि अवैध सवारी ढुलाई पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं, इससे कई लोग पानी की कमी से प्रभावित हैँ!

आज की ताज़ा खबर: "लैलूंगा, भरतपुर नकटामार में, सार्वजनिक हैंडपंप को निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों सहित...

बबलू पटेल ने—अपने बेस्ट फ्रेंड पुरुसोत्तम पैंकरा को जन्मदिन पर दी जबरदस्त बधाई, CG पुलिस में चयन पर गांव में खुशी की लहर!

बबलू पटेल ने—अपने बेस्ट फ्रेंड पुरुसोत्तम पैंकरा को जन्मदिन पर दी जबरदस्त बधाई, CG पुलिस में चयन पर गांव में खुशी की लहर!लैलूंगा/रायगढ़। दोस्ती,...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह,75 जोड़ो ने एक दूसरे के थामे हाथ,समाजसेवी आशीष मित्तल ने सभी जोड़ों को बांटे गिफ्ट..

मुख्यमंत्री कन्या विवाह,75 जोड़ो ने एक दूसरे के थामे हाथ,समाजसेवी आशीष मित्तल ने सभी जोड़ों को बांटे गिफ्ट.. लैलूंगा:-विकासखंड के  हाईस्कूल मैदान में शनिवार को...

गरज-चमक, बारिश और आंधी भी नहीं रोक पाई आस्था: लैलूंगा में राम भक्तों का सैलाब, निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा…

गरज-चमक, बारिश और आंधी भी नहीं रोक पाई आस्था: लैलूंगा में राम भक्तों का सैलाब, निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा... लैलूंगा | मौसम ने लाख कोशिशें...

LAILUNGA NEWS

“2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?” शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप!

"2.75 लाख का सीसी रोड घोटाला?" शिकायत के बाद मचा हड़कंप, उपसरपंच ने सरपंच-सचिव पर लगाया गबन का गंभीर आरोप! "रोड बना नहीं, पैसा...
Latest