Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

रायपुर डकैती का फरार आरोपी लुक छिप कर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की रेड में दबोचा गया कुख्यात आरोपी, सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



*दिनांक : 04.05.2026*

🚨 *रायपुर डकैती का फरार आरोपी लुक छिप कर चला रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल, रायगढ़ पुलिस की रेड में दबोचा गया कुख्यात आरोपी, सट्टा खेलने वाला युवक भी गिरफ्तार*

🚨 *दुष्कर्म, डकैती और फरारी के बाद गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग का नेटवर्क, “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ के #छाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

🚨 *छाल के कुरकुट पुल के पास बॉल टू बॉल IPL सट्टा खिलाते मिला कुख्यात आरोपी, फोन-पे ट्रांजेक्शन और मोबाइल डेटा से खुला राज*

🚨 *सट्टा खिलाने वाले चंद्रभूषण डनसेना के साथ दांव लगाने वाला युवक भी गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और डिजिटल साक्ष्य जब्त*

🚨 *फरारी के दौरान गांव में छिपकर चला रहा था ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क, “ऑपरेशन अंकुश” में पुलिस की बड़ी सफलता*

🚨 *छाल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई कर भेजा न्यायिक रिमांड पर*

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है, इसी कड़ी में छाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है”*

       *रायगढ़, 4 अप्रैल* । रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जिले में जुआ-सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना छाल पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर की गई कार्रवाई में एक ऐसा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो पूर्व में दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रह चुका है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

      पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम बरभौना निवासी चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु कोई साधारण सटोरिया नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है। मार्च 2023 में छाल क्षेत्र की एक युवती की रिपोर्ट पर उसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज हुआ था, जिसमें गिरफ्तारी के बाद वह जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित एक ट्रेडिंग ऑफिस में अपने साथियों के साथ डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके विरुद्ध आगे की चालानी कार्रवाई की गई थी। फरारी के दौरान वह ओडिशा-रायपुर-रायगढ़ तथा अपने गांव बरभौना में लुक छिप कर आता जाता और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

       कल आईपीएल क्रिकेट मैच पंजाब किंग्स इलेवन और Gujarat Titans के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान आरोपी द्वारा बॉल टू बॉल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में छाल पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरकुट नदी पुल के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी चंद्रभूषण डनसेना मिला, जिसके मोबाइल फोन की जांच में क्रिकेट सट्टे से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, ऑनलाइन लेन-देन और हार-जीत के दांव के रिकॉर्ड मिले।

      जांच में यह भी सामने आया कि रूपधर पटेल ने आरोपी को ₹1500 ऑनलाइन ट्रांसफर कर क्रिकेट मैच में दांव लगाया था। पुलिस ने रूपधर पटेल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने सट्टा खेलने की बात स्वीकार की। उसके मोबाइल में फोन-पे ट्रांजेक्शन और व्हाट्सएप चैट से ऑनलाइन भुगतान के साक्ष्य मिले।

         पुलिस ने आरोपी चंद्रभूषण डनसेना के कब्जे से ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी मोबाइल, नगदी राशि तथा आरोपी रूपधर पटेल से मोबाइल और नगदी जब्त कर कुल ₹82,000 से अधिक मूल्य की संपत्ति बरामद की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

           एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय तथा आरक्षक राजेश राठौर, भगवती प्रसाद लक्ष्मे और सलीमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*  :

        *“रायगढ़ जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन बेटिंग जैसे अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सट्टा खेलने और खिलाने वाले दोनों कानून के दायरे में लाए जाएंगे। युवाओं से अपील है कि ऐसे अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”*

*गिरफ्तार आरोपी*-
1. चंद्रभूषण डनसेना उर्फ चिन्दु पिता कमल प्रसाद डनसेना उम्र 28 वर्ष निवासी बरभौना थाना छाल
2. रूपधर पटेल पिता गेंदलाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी बरभौना थाना छाल

*जप्ती*-
एक ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी कीमती ₹68,000, एक रियलमी C-25S कीमती ₹12,000, नगदी ₹2,230 सहित सट्टे से संबंधित सामग्री

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

विष्णु के सुशासन में रामविलास को मिला नया जीवन

विष्णु के सुशासन में रामविलास को मिला नया जीवन *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली राशि से हार्ट की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी* *उम्मीद...

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से की चर्चा…

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से की चर्चा... *संघों की मांगों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन*रायपुर,...

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी लोगों का दिखा उत्साहगांव-गांव, शहर-शहर में लोग समाधान पेटियों में जमा कर रहे आवेदन

प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार के दूसरे दिन भी लोगों का दिखा उत्साहगांव-गांव, शहर-शहर में लोग समाधान पेटियों में जमा कर रहे आवेदन *8 से 11 अप्रैल...

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया…

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया... रायपुर  16 अगस्त 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest