Wednesday, June 3, 2026
spot_img

लूट और चेन स्नैचिंग पर रायगढ़ पुलिस का लाइव एक्शन, तीनों सब-डिवीजन में एक साथ हुई मॉक ड्रिल, वरिष्ठ अधिकारियों ने गोपनीय रूप से परखी जांच व्यवस्था

💥 *प्रेस विज्ञप्ति* 💥

💥 *रायगढ़ पुलिस* 💥

🚨 *लूट और चेन स्नैचिंग पर रायगढ़ पुलिस का लाइव एक्शन, तीनों सब-डिवीजन में एक साथ हुई मॉक ड्रिल, वरिष्ठ अधिकारियों ने गोपनीय रूप से परखी जांच व्यवस्था*

🚨 *चेन स्नैचिंग और लूट के घटनाक्रम पर पुलिस का रियल टाइम रिहर्सल, रायगढ़, खरसिया और धरमजयगढ़ में दबोचे गए लूटेरे*

🚨 *अपराध की सूचना मिलते ही सड़कों पर उतरी पुलिस, रायगढ़ जिले में नाकेबंदी का दिखा लाइव टेस्ट*

🚨 *एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में हाई अलर्ट मॉक ड्रिल, लुटेरों की तलाश में हर चौक-चौराहे पर पुलिस*

🚨 *एडिशनल एसपी, एसडीओपी और डीएसपी बने ऑब्जर्वर, रायगढ़ पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम और नाकेबंदी व्यवस्था की ली परीक्षा*

🚨 *“इस मॉक ड्रिल का उद्देश पुलिस का रिस्पॉन्स और नाकेबंदी व्यवस्था को चेक करना था, अधिकारी और जवानों ने बढ़िया रिस्पांस दिखाया”— एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह*

      *15 मई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर आज जिले के रायगढ़ शहर, खरसिया और धरमजयगढ़ क्षेत्र में लूटपाट, चेन स्नैचिंग और संपत्ति संबंधी घटनाओं के बाद पुलिस रिस्पॉन्स, नाकेबंदी व्यवस्था और संदिग्धों की जांच को परखने के लिए लाइव मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस विशेष अभ्यास की खास बात यह रही कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गोपनीय तरीके से इसमें शामिल होकर मौके पर पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रिया, चेकिंग व्यवस्था और अपराधियों की धरपकड़ की रणनीति का निरीक्षण करते रहे।

       रायगढ़ शहर में कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित की गई कि सिविल लाइन रोड पर एक महिला से चेन स्नैचिंग हुई है और बाइक सवार दो आरोपी सत्तीगुड़ी चौक की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल नाकेबंदी शुरू की। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास बैग लूट की दूसरी घटना का डेमो भी कराया गया। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी स्वयं कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र के चेकिंग पॉइंट पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। डेमो में शामिल संदिग्ध शहर भ्रमण के बाद ओडिशा रोड की ओर भाग रहे थे, जिन्हें पहाड़ मंदिर के पास चक्रधरनगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

             खरसिया क्षेत्र में दोपहर लगभग 12 बजे कंट्रोल रूम से लूटपाट की सूचना प्रसारित की गई। सूचना के आधार पर थाना एवं चौकी स्तर पर तत्काल नाकेबंदी कर प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन जांच शुरू की गई। लगभग 12:30 बजे एक संदिग्ध को चौकी खरसिया पुलिस ने रायगढ़ चौक पर पकड़ा, जबकि दूसरे संदिग्ध को करीब 12:40 बजे थाना खरसिया पुलिस ने मदनपुर चौक पर घेराबंदी कर दबोच लिया। तीसरा संदिग्ध मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इस कार्रवाई में तीन संदिग्धों में से दो को पकड़कर पुलिस ने त्वरित रिस्पॉन्स और प्रभावी नाकेबंदी का सफल प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल का संचालन एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के नेतृत्व में किया गया।

           इसी कड़ी में धरमजयगढ़ क्षेत्र में कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि दशहरा मैदान में एक युवती से चेन स्नैचिंग कर बाइक सवार दो आरोपी कापू रोड की ओर भागे हैं। आरोपियों के हुलिए और वाहन की जानकारी तत्काल सभी प्वाइंट पर प्रसारित की गई। एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने कापू रोड पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और सफल कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

        पूरे जिले में एक साथ कराई गई इस मॉक ड्रिल के माध्यम से रायगढ़ पुलिस ने यह संदेश दिया कि अपराध के बाद त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स, तकनीकी समन्वय और प्रभावी नाकेबंदी व्यवस्था के जरिए अपराधियों को बच निकलने का मौका नहीं दिया जाएगा। सामुदायिक सुरक्षा और बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की मॉक ड्रिल लगातार जारी रहेगी।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

   *“अपराध के बाद पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और नाकेबंदी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल कराई जाती है। जहां सुधार की आवश्यकता होती है, वहां आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाता है। आज की मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मी प्रभावी रिस्पॉन्स के साथ सफल साबित हुए हैं।”*

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

अवैध शराब रखने और बेचने के मामले में ढाबा मालिक गिरफ्तार, 52 पाव देशी, अंग्रेजी शराब जप्त….

● अवैध शराब रखने और बेचने के मामले में ढाबा मालिक गिरफ्तार, 52 पाव देशी, अंग्रेजी शराब जप्त....       *17 सितंबर, रायगढ़*। कल दिनांक 16...

नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी….

● नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी....        *18 अक्टूबर,...

लमदाण्ड उपस्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की हाई-वोल्टेज बैठक, आय–व्यय का खुला लेखा-जोखा, व्यवस्था सुधार पर कड़े फैसले…

लमदाण्ड उपस्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति की हाई-वोल्टेज बैठक, आय–व्यय का खुला लेखा-जोखा, व्यवस्था सुधार पर कड़े फैसले... लैलूंगा। ग्राम पंचायत लमदाण्ड के उपस्वास्थ्य...

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा

आईजी संजीव शुक्ला ने की रायगढ़ पुलिस के वृक्षारोपण अभियान की सराहना, फायरिंग रेंज में स्वयं लगाया पौधा          *रायगढ़, 11 जुलाई 2025*। पुलिस महानिरीक्षक...

LAILUNGA NEWS

लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत… ‘सिरी विकास मित्र गोष्ठी’ में सैकड़ों किसान हुए शामिल”

*संपादक: तेज साहू*  *स्थान: लैलूंगा, रायगढ़*"लैलूंगा में लगी किसानों की महापंचायत... 'सिरी विकास मित्र गोष्ठी' में सैकड़ों किसान हुए शामिल"लैलूंगा में आज खेती-किसानी को...
Latest