Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

सुशासन तिहार 2026

दर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बना समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*सुशासन तिहार 2026*

*दर्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर बना समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच*

*831 आवेदनों में से 131 का मौके पर हुआ निराकरण, 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ*

*विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी*

*20 मई को तमनार के जरेकेला में आयोजित होगा अगला शिविर*

रायगढ़, 19 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज विकासखंड खरसिया के ग्राम दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 831 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 131 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 20 मई को तमनार विकासखंड के जरेकेला में अगला शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी राठिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
        शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर लाभान्वित भी किया गया। शिविर में एग्रीस्टैक पंजीयन, ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राशन कार्ड एवं पेंशन योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। वहीं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र, सक्षम योजना के चेक एवं बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा निःशुल्क पौधों का वितरण तथा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं और सहायता का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

घरघोड़ा : प्रशासन और सांसद की मिलीभगत से जंगलों की बलि, घरघोड़ा में बारूद का जख़ीरा बनाने की तैयारी….

घरघोड़ा : प्रशासन और सांसद की मिलीभगत से जंगलों की बलि, घरघोड़ा में बारूद का जख़ीरा बनाने की तैयारी.... *• ग्रामीणों के विरोध को कुचलकर...

रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफावित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर

रायगढ़ को मिला प्रेस क्लब भवन का तोहफा*वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन, 50 लाख से बनेगा आधुनिक परिसर**आधुनिक सुविधाओं के साथ...

●डीजल की अफरा-तफरी: छाल पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपी दबोचे, 190 लीटर डीजल जब्त…

●डीजल की अफरा-तफरी: छाल पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपी दबोचे, 190 लीटर डीजल जब्त... ● *तस्करी से जुड़े आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराओं...

🚨 साइबर जागृति अभियान: कोतरारोड़ पुलिस ने कोटवारों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी

🚨 साइबर जागृति अभियान: कोतरारोड़ पुलिस ने कोटवारों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी🚨 *वित्तीय धोखाधड़ी एवं UPI सुरक्षा को लेकर किया...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest