Sunday, October 4, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर

*जनसमस्या निवारण शिविरों में मिली शिकायतों और मांगों के संवेदनशील परीक्षण के दिए निर्देश*



*मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, आयुष्मान योजना और निर्माण कार्यों की समीक्षा में दिखी सख्ती*

*भू-जल संरक्षण, पंचायत वसूली प्रकरण और ई-ड्राइव योजना को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

रायगढ़, 25 मई 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य शासन द्वारा प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत संचालित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविरों में प्राप्त मांग, शिकायत एवं समस्याओं का अत्यंत सूक्षमता, गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
              कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तर पर भी शिविरों में प्राप्त आवेदनों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में अब तक कुल 13 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं तथा सुशासन तिहार का तीसरा चरण वर्तमान में संचालित है। 26 मई मंगलवार को विकासखंड पुसौर के बड़ेभंडार स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 23 गांवों को शामिल किया गया है। बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन, विभिन्न विभागीय संचालनालयों एवं विभागों से प्राप्त निर्देशों तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन समिति की बैठक समय पर आयोजित नहीं होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और आगामी 3 जून तक प्रबंधकारिणी समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पहुंच मार्ग की मरम्मत कराने तथा शाम और देर रात तक नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
               कलेक्टर ने पंचायत पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के कारण लंबित वसूली प्रकरणों की जनपदवार समीक्षा करते हुए नियमानुसार सख्ती से ऋण वसूली की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी निजी अस्पतालों में भर्ती पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कुछ निजी अस्पतालों द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देकर योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भू-जल स्तर प्रभावित होने से बंद पड़े हैंडपंपों को पुनर्जीवित करने के लिए कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को रिचार्जिंग पिट निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं ताकि जल संरक्षण और जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
              बैठक में प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना अंतर्गत जिले में ईवी पीसीएस स्टेशन स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, प्रभारी मंत्री एवं सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, नक्शा आबंटन एवं लंबित आवेदनों के निराकरण में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजित बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति पूजा बंसल एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी बनी जनभागीदारी का केंद्र, 289 केंद्रों में आंगन मिलन सेवा से जुड़ा समुदाय

*आंगनबाड़ी बनी जनभागीदारी का केंद्र, 289 केंद्रों में आंगन मिलन सेवा से जुड़ा समुदाय**पोषण, स्वास्थ्य और योजनाओं की जानकारी के साथ गर्भवती महिलाओं की...

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक  उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन….

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक  उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन.... रायगढ़ क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठीया की...

एक्शन में एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी .. त्वरित कार्यवाई से दिलाई प्रधानमंत्री आवास कि राशि .. मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत...

एक्शन में एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी .. त्वरित कार्यवाई से दिलाई प्रधानमंत्री आवास कि राशि .. मृतक के बेटे की गुहार पर मिला तुरंत...

ब्रेकिंग न्यूज़ पिकअप और बाइक में भिड़ंत … बाइक चालक के मौके पर मौत

लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जिसमें सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके मौत हो गई...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest