Thursday, October 1, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

रायगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में बदली जिम्मेदारी



रायगढ़। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ द्वारा 13 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत आगामी आदेश तक कुल 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षकों को अलग-अलग थाना, चौकी और शाखाओं में पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सउनि राजेश दर्शन को थाना कोतवाली से चौकी खरसिया, सउनि उदय सिंह सिदार को चौकी खरसिया से थाना लैलूंगा, सउनि प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा से थाना यातायात तथा सउनि राजकुमार सिदार को थाना यातायात से थाना भूपदेवपुर भेजा गया है।

इसी तरह प्रधान आरक्षक शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरस मिंज को रक्षित केंद्र रायगढ़ से थाना घरघोड़ा पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक मनोज मरावी को थाना कोतवाली से थाना धरमजयगढ़ तथा दिविजय दास वैष्णव को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली भेजा गया है।

म.प्रधान आरक्षक रेखा नागरे को थाना पुसौर से कोतवाली, बसंती खूटे को रक्षित केंद्र से थाना पुसौर, जबकि आरक्षक भूपेंद्र राठौर को कोतवाली से खरसिया और रोहित कुमार को खरसिया से कोतवाली पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा हरेन्द्रपाल जगत को कोतवाली से खरसिया, जितेश्वर चौहान को खरसिया से कोतवाली तथा संदीप कौशिक को साइबर थाना से कोतवाली भेजा गया है। धीरेन्द्र पाण्डेय और राकेश टोप्पो को रक्षित केंद्र से थाना लैलूंगा पदस्थ किया गया है।

आदेश में आरक्षक राजेश राठौर की पदस्थापना में संशोधन करते हुए उन्हें यथावत थाना छाल में रखा गया है। वहीं जितेन्द्र कुंरू को थाना चक्रधरनगर से साइबर थाना तथा विक्रम कुंरू को थाना पूंजीपथरा से थाना चक्रधरनगर भेजा गया है।

इसके साथ ही ललित कुमार प्रधान को रक्षित केंद्र से थाना पूंजीपथरा, दीपक प्रधान को रक्षित केंद्र से साइबर थाना, फिलमोन लकड़ा को थाना यातायात से धरमजयगढ़ तथा विकास कुमार तिर्की को थाना लैलूंगा से यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है।

महिला पुलिसकर्मियों में म.आरक्षक अनिता बेक को थाना कोतवाली से साइबर थाना, कुमारी निराला को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली तथा लीलावती एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द से थाना लैलूंगा भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

*रायगढ़ में रेत माफिया की खुली धांधली – प्रशासन की नीरसता और बीजेपी सरकार की जवाबदेही सवालों के घेरे में…*

रायगढ़। जिले में रेत का अवैध कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। घरघोड़ा क्षेत्र से रात में रेत ले जा रहे एक भारी वाहन (हाइवा)...

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर…..

●  महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर.....       *06 नवंबर, रायगढ़*  पुसौर पुलिस ने महिला से...

नशीली दवाओं के अवैध बिक्री पर लगातार हो कार्यवाही-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल….

नशीली दवाओं के अवैध बिक्री पर लगातार हो कार्यवाही-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल.... *कलेक्टर श्री गोयल ने कहा पकड़े गए नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट करें,...

यादव समाज अपनी हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेगा–यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष-रमेश यदु

यादव समाज अपनी हक एवं अधिकार की लड़ाई लड़ेगा--यादव समाज प्रदेश अध्यक्ष-रमेश यदु समाज में एकता प्रदर्शित करने के लिए ही 30 सितंबर को...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest