Sunday, August 2, 2026

गांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही: महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई….

● गांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही: महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई….


     *05 अक्टूबर, रायगढ़*। थाना जूटमिल क्षेत्र के जेलपारा में महिला कमली बाई कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा पुड़िया बिक्री की शिकायत मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली इस शिकायत पर हेड क्वार्टर डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक को अवगत कराते हुए, पुलिस टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर अनावेदक महिला कमली बाई कुर्रे के घर पर छापा मारा और गांजा पुड़िया बेचने के आरोपों पर पूछताछ की।
महिला कमली बाई ने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत को झूठा बताते हुए मोहल्लेवासियों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बावजूद, महिला उत्तेजित हो गई और विवाद बढ़ाने लगी।
       महिला के इस अनुचित व्यवहार और सार्वजनिक विवाद को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा महिला कमली बाई (36 साल) जेलपारा वार्ड नंबर 29 दुर्गा मंदिर के पास थाना जूटमिल रायगढ़ के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) BNSS (पूर्व में 151/107, 116(3) सीआरपीसी) के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद महिला को अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया है।

spot_img
spot_img
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार….

● विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार….     *12 अगस्त, रायगढ़*...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया वृक्षारोपण.... *मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा...

● अवैध महुआ शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर शराब व नकदी जब्त, जोबी पुलिस की कार्रवाई

। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण...

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील…

● रायगढ़ जिले के थानों में सुरक्षा को लेकर सक्रियता, व्यापारियों और नागरिकों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की अपील...         *20 जुलाई 2025,...

LAILUNGA NEWS

“मां के नाम हरियाली का महाअभियान!” झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...

"मां के नाम हरियाली का महाअभियान!" झुंझुनी टोंगरी में गूंजा प्रकृति बचाने का संकल्प, हजारों पौधों से हरियाली की नई इबारत लिख गया स्काउट-गाइड...
Latest