Monday, October 5, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

एचपीवी टीकाकरण अभियान: अब तक 10,713 को लगा टीका, 1,976 टीकाकरण सत्र आयोजित*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

*एचपीवी टीकाकरण अभियान: अब तक 10,713 को लगा टीका, 1,976 टीकाकरण सत्र आयोजित*

रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले में निर्धारित 12,768 किशोरियों के लक्ष्य में से अब तक 10,713 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं टीकाकरण के लिए निर्धारित 2,196 सत्रों में से 1,976 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। अभियान के तहत शेष पात्र किशोरियों तक पहुंच बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*विद्यालय और समुदाय स्तर पर जागरूकता के साथ टीकाकरण*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में योजनाबद्ध तरीके से टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। विद्यालयों के साथ ही समुदाय स्तर पर किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के लाभ, सुरक्षा और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। टीकाकरण से पहले अभिभावकों की काउंसलिंग कर उनकी भ्रांतियों को दूर करने और पात्र किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, एएनएम, मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से अभियान को गति मिली। मैदानी स्तर पर नियमित संपर्क और सत्रों की माइक्रोप्लानिंग के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया।

*लोइंग, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा में लक्ष्य से आगे पहुंचा अभियान*

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। लोइंग में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 103 प्रतिशत, धरमजयगढ़ में 102 प्रतिशत तथा घरघोड़ा में 100 प्रतिशत कवरेज दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में लक्ष्य की तुलना में अधिक किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह उपलब्धि प्रभावी माइक्रोप्लानिंग और मैदानी अमले के सतत प्रयासों का परिणाम है।

*छूटी किशोरियों तक पहुंचने पर विशेष जोर*

जिले में अभी भी शेष पात्र किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जा रही है। पुसौर, लैलूंगा और रायगढ़ शहरी क्षेत्र सहित अपेक्षाकृत कम कवरेज वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छूटी हुई किशोरियों की पहचान, परिवारों से पुनः संपर्क, अभिभावकों की काउंसलिंग तथा विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर उन्हें अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एचपीवी टीकाकरण अभियान का उद्देश्य केवल टीकाकरण के आंकड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। जिले में अब तक 10,713 किशोरियों का टीकाकरण इस दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है। शेष पात्र किशोरियों तक पहुंच बनाकर अभियान को और प्रभावी बनाने पर स्वास्थ्य विभाग का फोकस है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षासुशासन तिहार का दूसरा चरण शुरू, आवेदनों का किया...

सुशासन तिहार: प्रभारी सचिव श्री रजत कुमार ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण को लेकर की समीक्षासुशासन तिहार का दूसरा चरण शुरू, आवेदनों का किया...

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं**समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश*

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं**समय-सीमा में आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश*रायगढ़, 7 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज...

लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है लोगों का बड़ा हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़*लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है लोगों का बड़ा हादसा*लैलूंगा-  ग्राम पंचायत भकुर्रा के आश्रित ग्राम...

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक  उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन….

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक  उत्सव उड़ान सपनो की का हुआ आयोजन.... रायगढ़ क्षेत्र के सांसद  राधेश्याम राठीया की...

LAILUNGA NEWS

Latest