Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● नशा मुक्ति अभियान: ग्राम कलमी में पुलिस ने वाहन चालकों को शराब के दुष्प्रभावों और यातायात सुरक्षा पर दी अहम जानकारी….



       *18 अक्टूबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत, आज ग्राम कलमी में पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में वाहन चालकों, खलासियों, और कोयला पार्किंग यार्ड के गार्डों को शराब के नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
       इस अवसर पर निरीक्षक रामकिंकर यादव ने शराब से जुड़ी गंभीर समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शराब न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। उन्होंने समझाया कि शराब का नियमित सेवन व्यक्ति के शरीर, विशेषकर लीवर और तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचाता है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।
      *आर्थिक और सामाजिक नुकसान* पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शराब के कारण व्यक्ति अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद कर देता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी आंच आती है और परिवार व समाज के साथ संबंध बिगड़ते हैं।

*सड़क सुरक्षा* के संदर्भ में उन्होंने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, जिससे खुद की और दूसरों की जान पर संकट मंडराता है। इस मुद्दे पर विशेष ध्यान दिलाते हुए, ट्रक चालकों को यातायात जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स दिए गए थे।

       कार्यक्रम में निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ प्रधान आरक्षक संजय यादव और आरक्षक महेंद्र बिंझवार उपस्थित थे। बड़ी संख्या में वाहन चालक, खलासी और गार्ड भी कार्यक्रम में शामिल हुए और नशा मुक्ति तथा यातायात सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझा।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

रायगढ़ पुलिस ने खरसिया के ग्राम गुरदा में किशोर बालक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा

*दिनांक 27.05.2026*🚨 *रायगढ़ पुलिस ने खरसिया के ग्राम गुरदा में किशोर बालक हत्याकांड का किया सनसनीखेज खुलासा*🚨 *शराब पार्टी के दौरान विवाद में आरोपियों...

●  रायगढ़-ओडिशा में वारदात कर भागा शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस दबोचा….

●  रायगढ़-ओडिशा में वारदात कर भागा शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस दबोचा.... ●  *आरोपी की गिरफ्तारी से एक ऑटो और दो एक्टिवा चोरी का...

जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई जारी, खतरे में भविष्यसोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा, लैलूंगा विकासखंड

जर्जर स्कूल भवन में बच्चों की पढ़ाई जारी, खतरे में भविष्यसोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा, लैलूंगा विकासखंड लैलूंगा विकासखंड के अंतर्गत संचालित सोनाजोरी प्राथमिक शाला कोरकोटपारा...

हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्यो की हुई बैठक…

हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्यो की हुई बैठक रायगढ़, 23 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी.राव...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest