Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

● लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा…



       *रायगढ़, 27 जनवरी* । लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में आरोपी इलियाजर कुमार और उसकी पत्नी अनिता बेक को अंबिकापुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। दोनों को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
       शिकायतकर्ता सत्यनारायण सिदार निवासी ग्राम कटंगपारा, पिपराही ने 21 नवंबर 2024 को लैलूंगा थाना में शिकायत आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। शिकायत के अनुसार, सुनील तिग्गा नामक व्यक्ति ने Dream Alpha Omega Multitrade Services Pvt. Ltd. नामक कंपनी के बारे में जानकारी दी, जिसके डायरेक्टर इलियाजर कुमार और उनकी पत्नी अनिता बेक थे। इस कंपनी के माध्यम से किसी भी बैंक से लोन दिलाने का प्रलोभन दिया गया था।
       शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को बताया गया कि लोन का 50% लाभार्थी को मिलेगा, 10% एजेंट को, और 40% कंपनी के डायरेक्टर को दिया जाएगा। कंपनी के सुनील और डायरेक्टर ने यह वादा भी किया कि लोन की पूरी किस्त कंपनी ही भरेगी और 03 साल में पूरा लोन चुका दिया जाएगा। इस प्रलोभन के तहत शिकायतकर्ता और अन्य ग्रामीणों ने अपने दस्तावेज सौंपे ।  शिकायतकर्ता सत्यनारायण सिदार के तीन बैंकों ग्रामीण बैंक लैलूंगा, स्टेट बैंक तमनार और आईसीआईसीआई बैंक रायगढ़ से 14.80 लाख रुपये का लोन निकाला गया ।
        प्रारंभिक समय में डायरेक्टर इलियाजर कुमार द्वारा लोन की किस्तें 4.92 लाख रुपये किस्तें भरी गईं, जिससे प्रभावित होकर और भी लोग इस योजना से जुड़े। लेकिन जैसे-जैसे लोग बढ़े, कंपनी के डायरेक्टर ने लोन की किस्तें भरना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका 9.87 लाख रुपये बाकी रह गए हैं । इसी प्रकार अन्य 08 लोगों के लोन की किस्तें भी नहीं चुकाई गईं।
      लैलूंगा पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सुनील तिग्गा, डायरेक्टर इलियाजर कुमार, अनिता बेक और चार एजेंटों के खिलाफ अपराध क्रमांक 213/2024 धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस ने 25 जनवरी को इलियाजर कुमार और अनिता बेक को अंबिकापुर के ठाकुरपारा से हिरासत में लिया।  दोनों आरोपियों को 26 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

कोड़ासियाँ एवं भेड़ीमुड़ा (अ.) से जनपद सदस्य प्रत्याशी पत्रकार अशोक भगत को मिल रहा भारी जन समर्थन….

कोड़ासियाँ एवं भेड़ीमुड़ा (अ.) से जनपद सदस्य प्रत्याशी पत्रकार अशोक भगत को मिल रहा भारी जन समर्थन.... लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा...

🚩 लैलूंगा–मोहनपुर में भक्ति का महाकुंभ: आज दोपहर 3 बजे से गूंजेगा महारास, श्रीकृष्ण–रुक्मणी विवाहोत्सव कथा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब 🚩

🚩 लैलूंगा–मोहनपुर में भक्ति का महाकुंभ: आज दोपहर 3 बजे से गूंजेगा महारास, श्रीकृष्ण–रुक्मणी विवाहोत्सव कथा में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब 🚩 https://www.youtube.com/live/8ZQbYJIR2EE?si=1FW9Qp-uOYKXRGKJ https://www.youtube.com/live/8ZQbYJIR2EE?si=1FW9Qp-uOYKXRGKJ लैलूंगा से तेज...

● लैलूंगा थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर कोटवारों को किया सम्मानित….

● लैलूंगा थाना में ग्राम कोटवारों की बैठक, थाना प्रभारी ने नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर कोटवारों को किया सम्मानित....         *रायगढ़, 22 जनवरी*...

पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने स्कूलों में छात्रों को अपराधों से बचाव की दी महत्वपूर्ण जानकारी….

● पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने स्कूलों में छात्रों को अपराधों से बचाव की दी महत्वपूर्ण जानकारी….     *30 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 29.08.2024...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest