Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

●  नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

●  नौकरी का झांसा देकर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर से पकड़ा….



●  *आरोपी ने एचआर अफसर बताकर व्यवसायी की बेटी को नौकरी दिलाने का दिया था लालच*

     *14 मई, 2025* । रायगढ़ के कोतरारोड़ क्षेत्र निवासी विजय कुमार गर्ग ने दो साल पहले अपनी बेटी को नौकरी दिलाने की उम्मीद में एक कथित एचआर अधिकारी को 7 लाख रुपये सौंप दिए थे, लेकिन न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस हुए। आखिरकार मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवदयाल तिवारी को पुलिस ने बिलासपुर से धरदबोचा और न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
      23 जनवरी 2024 को प्रार्थी विजय कुमार गर्ग, निवासी विकास नगर गली नंबर-3 कोतरारोड़, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में रायगढ़ स्थित उनके कार्यालय में शिवदयाल तिवारी नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी, जिसने खुद को स्थानीय कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत बताया था। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि उसकी कंपनी में ऊंचे पदों तक पहुंच है और वह मैनेजमेंट कोटे से किसी को भी नौकरी दिलवा सकता है। शुरुआत में विजय गर्ग ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन कई बार वह अपने साथ कुछ लोगों को कार्यालय लेकर आया जो नौकरी का लेटर दिखाते और उसे पैसे थमाते थे। इस पूरे माहौल से प्रभावित होकर विजय गर्ग और उसके साथी संदीप चौधरी निवासी नंदेली ने  दो लाख रुपये नकद और बाद में पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
      शिवदयाल तिवारी ने यह रकम मई से जुलाई 2020 के बीच विभिन्न तारीखों में ली थी और नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन महीनों बीतने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो विजय गर्ग ने उससे लगातार संपर्क करना शुरू किया। मोबाइल बातचीत और चैटिंग के माध्यम से वह केवल बहाने बनाता रहा। इसी दौरान उन्हें यह भी पता चला कि नंदेली निवासी संदीप चौधरी का भी काम नहीं हुआ।
         ठगी का अहसास होने पर विजय गर्ग ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को उसके बिलासपुर स्थित वर्तमान पते पर भेजा गया, जहां वह लगातार पुलिस से आंख-मिचौली कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए थे। मुखबिर से मिली सूचना पर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम ने बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया।
         पूछताछ में आरोपी शिवदयाल तिवारी, पिता चंद्रदेव तिवारी, उम्र 39 वर्ष, निवासी केम्प सर्व सेवा संघ, राजघाट, वाराणसी (मकान नं. 37, थाना राजघाट, जिला वाराणसी), वर्तमान पता डी-17 शिवम सिटी, मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर, ने बताया कि प्राप्त रकम उसने पारिवारिक शादी और घरेलू खर्चों में खर्च कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
      एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं सीएसपी आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक संजय नाग तथा उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी द्वारा ठगे गए अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगी है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा में चौक-चौराहों पर गाय-बैल का डेरा, दिन-रात जाम से त्रस्त जनता…

लैलूंगा में चौक-चौराहों पर गाय-बैल का डेरा, दिन-रात जाम से त्रस्त जनता... लैलूंगा – नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन-रात गाय और बैलों का स्थायी...

कोलता समाज ने निकाली श्रीरणेश्वर रामचंडी की भव्य शोभायात्रा,भारी संख्या में समाज की महिलाऐं व पुरूष हुए शामिल…..

कोलता समाज ने निकाली श्रीरणेश्वर रामचंडी की भव्य शोभायात्रा,भारी संख्या में समाज की महिलाऐं व पुरूष हुए शामिल..... बाहमा से लैलूंगा होते हुए लमडांड़ तक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का झगरपुर आगमन — श्री श्री रामचंडी मंदिर में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, फिर जनसभा में बरसेगा विकास का तूफ़ान….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का झगरपुर आगमन — श्री श्री रामचंडी मंदिर में करेंगे प्राण प्रतिष्ठा, फिर जनसभा में बरसेगा विकास का तूफ़ान.... तेज साहू...

लैलूंगा उत्तरछत्तीसगढ़ में रजत महोत्सव का महाफेल?75 ग्राम पंचायत के आदिवासी क्षेत्र में जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव, लेकिन मैदान में उतरी सिर्फ 4 पार्टी!

लैलूंगा उत्तरछत्तीसगढ़ में रजत महोत्सव का महाफेल?75 ग्राम पंचायत के आदिवासी क्षेत्र में जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव, लेकिन मैदान में उतरी सिर्फ 4 पार्टी!व्यवस्थाओं पर...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest