Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

● लैलूंगा में मामूली विवाद बना हत्या का कारण, पिता की हत्या करने वाला बेटा और साक्ष्य छिपाने वाली बहू गिरफ्तार…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● लैलूंगा में मामूली विवाद बना हत्या का कारण, पिता की हत्या करने वाला बेटा और साक्ष्य छिपाने वाली बहू गिरफ्तार…



     *रायगढ़, 15 जून 2025* — लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही पिता की लकड़ी की फाली से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हत्या तथा  उसकी पत्नी को भी साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
       घटना 12 जून 2025 की शाम की है, जब ग्राम मेढरमाल निवासी धनसिंह यादव (उम्र 70 वर्ष) का अपने बेटे हरिराम यादव (उम्र 40 वर्ष) के साथ विवाद हो गया। मृतक ने अपने नाम पर स्वीकृत आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान के काम में सहयोग करने के लिए बेटे को कहा था। इस बात पर गुस्से में आकर हरिराम ने अपने पिता से झगड़ा विवाद कर लकड़ी की फाली से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खून बहने की स्थिति में घायल को सीएचसी लैलूंगा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
            घटना की सूचना पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव प्रभारी थाना लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने पहले मर्ग क्रमांक 70/2025 धारा 194 BNSS दर्ज किया। जांच के दौरान जब यह बात सामने आई कि मृतक को बेटे ने गंभीर चोट पहुंचाई थी, जिससे उसकी मौत हुई। आरोपी हरिराम यादव के खिलाफ 13 जून को अपराध क्रमांक 168/2025 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
           पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि घटना की चश्मदीद होने के बावजूद आरोपी की पत्नी फुलकुंवर यादव (उम्र 30 वर्ष) ने जानबूझकर घटना की जानकारी छिपाई और साक्ष्य को छिपाने का प्रयास किया। प्रकरण में धारा 239 BNS बढ़ाई गई है।
             थाना लैलूंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस इसे घरेलू विवाद से उपजे गंभीर अपराध के रूप में देखते हुए गहराई से जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

मोदी जी का जन्मोत्सव बना सेवा का संकल्प – चेंबर ऑफ कॉमर्स लैलूंगा ने किया भव्य आयोजन

मोदी जी का जन्मोत्सव बना सेवा का संकल्प – चेंबर ऑफ कॉमर्स लैलूंगा ने किया भव्य आयोजनलैलूंगा,/ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई...

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में देशभक्ति का महासंग्राम! अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, लैलूंगा बना राष्ट्रभक्ति का केंद्र

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में देशभक्ति का महासंग्राम! अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, लैलूंगा बना राष्ट्रभक्ति का केंद्र लैलूंगा।इंद्रप्रस्थ स्टेडियम लैलूंगा में गणतंत्र दिवस...

नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद पद के लिए रेखा शंभू सारथी सत्ता समर्पित भा  ज पा के प्रबल दावेदार….

नगर पंचायत लैलूंगा के वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद पद के लिए रेखा शंभू सारथी सत्ता समर्पित भा  ज पा के प्रबल दावेदार.... लैलूंगा,  लैलूंगा...

📰 मोहनपुर (लैलूंगा) में गूंजा भक्ति का स्वर, शुकदेव–परिक्षित संवाद व कुंती चरित्र ने बांधा श्रद्धालुओं को…

📰 मोहनपुर (लैलूंगा) में गूंजा भक्ति का स्वर, शुकदेव–परिक्षित संवाद व कुंती चरित्र ने बांधा श्रद्धालुओं को... 🖊️लैलूंगा से तेज साहू की कलम से...📍 लैलूंगा,...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest