Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

● बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के ग्राम राताखण्ड की घटना….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

● बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, लैलूंगा के ग्राम राताखण्ड की घटना….



      *रायगढ़, 27 जून 2025* – लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राताखण्ड में बुधवार 25 जून की सुबह घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी सतकुमार मांझी (34 वर्ष) ने बहन श्रीमती उर्मिला राठिया (30 वर्ष) की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई मां को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी सतकुमार मांझी को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
             घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राताखण्ड निवासी प्रार्थिया श्रीमती आसो बाई मांझी (55 वर्ष) ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी उर्मिला राठिया ने ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से प्रेम विवाह किया था। पति की मृत्यु के बाद उर्मिला मायके में आकर रह रही थी। इसी बात को लेकर उसका भाई सतकुमार मांझी लगातार विरोध करता था। बहन के मायके में रहने से नाराज़ आरोपी कई बार विवाद कर चुका था।
               घटना के दिन सुबह जब आसो बाई अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी, तभी घर पर सतकुमार और उर्मिला के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर सतकुमार ने पहले बहन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर पास में रखी टांगी से उर्मिला पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान जब मां आसो बाई बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उसे भी पीटते हुए टांगी से हमला कर घायल कर दिया, जिससे मां को सिर, भुजा और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।
               घटना की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक इगेश्वर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी सतकुमार मांझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/2025 धारा 103(1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लैलूंगा जनपद पंचायत के कई पंचायत में विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा एवं महाघोटाला

रायगढ़ जिले के लैलूंगा जनपद पंचायत में विकास के नाम पर जो कुछ हुआ, वह अब धीरे-धीरे महाघोटाले का रूप लेता जा रहा है।...

कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया

कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया भव्य शोभायात्रा निकल भगवान बिरसा मुंडा को याद किया मुंडा समाज ने लैलूंगा-अखिल भारतीय वनवासी कल्याण...

मृतक को न्याय दिलाने के लिए घंटो बहाया पसीना यूथ कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा ने….

मृतक को न्याय दिलाने के लिए घंटो बहाया पसीना यूथ कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा ने.... लैलूँगा, 28 मई को  लैलूंगा हॉस्पिटल में एक अजीबोगरीब घटना...

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान….

लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, प्लेटिना चालक लहूलुहान.... तेज कुमार साहू लैलूंगा लैलूंगा–रायगढ़ मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest