Saturday, October 3, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

कुंजारा में शिक्षा-संस्कार का महोत्सव! गुरुकुल DAV स्कूल एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट का भव्य वार्षिक उत्सव बना यादगार…



कुंजारा – गुरुकुल DAV पब्लिक स्कूल कुंजारा एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 31 जनवरी 2026 को आयोजित भव्य वार्षिक महोत्सव छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय एवं कंप्यूटर संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार कला, नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित पालकों एवं हजारों की संख्या में आए जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए तुलाराम आर्य कन्या गुरुकुल राजपुर की छात्राओं द्वारा लेजियम एवं व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जो देखते ही बनता था। वहीं गुरुकुल आश्रम सलखिया के विद्यार्थियों ने मलखंभ, स्तूप एवं अद्भुत झांकियों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



वैदिक परंपरा के साथ हुआ शुभारंभ

महोत्सव की शुरुआत प्रातः यजुर्वेद पारायण एवं वैदिक यज्ञ से हुई, जिसमें स्वामी आत्मानंद जी, वैदिक विद्वान विजय कुमार आर्य तथा यज्ञाचार्य दिलीप ब्रह्मचारी एवं छत्तीसगढ़ आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान योगमुनि जोगीराम आर्य का सानिध्य प्राप्त हुआ। समिति द्वारा सभी बच्चों, पालकों एवं आमजन के लिए भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसकी जिम्मेदारी सिद्धिविनायक समिति कुंजारा ने निस्वार्थ भाव से निभाई।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

दोपहर 1:30 बजे से विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर प्रारंभ हुआ। छोटे-छोटे बच्चों के नृत्य, गीत-संगीत एवं उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के छात्रों की प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया।



विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से
दीपक सिदार (उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़), ज्योति भगत (अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा), मनोज अग्रवाल (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत), सचिन जैन (रीजनल मैनेजर आईसेक्ट), चन्द्रशेखर जायसवाल (अध्यक्ष प्रेस क्लब लैलूंगा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गुरुकुल DAV स्कूल बना संस्कार और आधुनिक शिक्षा का केंद्र

ज्ञात हो कि गुरुकुल DAV स्कूल कुंजारा विगत 10 वर्षों से वैदिक शिक्षा के साथ-साथ अंग्रेजी माध्यम की आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय के छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं एकलव्य विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में लगातार हो रहा है। प्रत्येक शनिवार विद्यालय में यज्ञ आयोजन एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

साथ ही उज्वलानंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, आईसेक्ट से मान्यता प्राप्त ब्लॉक का एकमात्र स्किल नॉलेज प्रोवाइडर सेंटर है, जहां विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रमाणित कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध कराया जाता है।

विद्यालय के प्राचार्य गोपाल राम कुराल एवं समस्त स्टाफ की मेहनत कार्यक्रम में स्पष्ट नजर आई। पालकों एवं ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कुल मिलाकर कुंजारा का यह वार्षिक महोत्सव शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का अद्भुत संगम बनकर लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है लोगों का बड़ा हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़*लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है लोगों का बड़ा हादसा*लैलूंगा-  ग्राम पंचायत भकुर्रा के आश्रित ग्राम...

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचारदूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और परामर्श पर जोर

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचारदूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और परामर्श पर जोररायगढ़, 29 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री...

कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया

कल्याण आश्रम लैलूंगा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया भव्य शोभायात्रा निकल भगवान बिरसा मुंडा को याद किया मुंडा समाज ने लैलूंगा-अखिल भारतीय वनवासी कल्याण...

● लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा…

● लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा...        *रायगढ़, 27 जनवरी* । लैलूंगा पुलिस ने धोखाधड़ी के...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest