Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

पिछड़ा वर्ग हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ें-छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)

पिछड़ा वर्ग हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ें-छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा



*पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने रायगढ़ में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संंबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक*

*पिछड़ा वर्ग के समाज प्रतिनिधियों से की मुलाकात, पिछड़ा वर्ग समूह के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक भागीदारी के संबध में हुई चर्चा, लिए गए सुझाव*

रायगढ़, 27 अगस्त 2024/ छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर.एस.विश्वकर्मा (आई.ए.एस.से.नि.) केबिनेट मंत्री (दर्जा) ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं में पिछड़ा वर्ग की सहभागिता एवं लाभान्वितों के संबंध में समीक्षा की। इस अवसर पर छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्यगण श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा एवं श्री हिमांचल साहू उपस्थित रहे।
           छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस.विश्वकर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कहा कि जिले में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्यानुसार पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ें। उन्होंने आयोग के गठन के संबंध में कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश में पिछड़े वर्ग की वर्तमान सामाजिक स्थिति, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति, शासन के विभिन्न विभागों की संरचना एवं योजनाओं में पिछड़े वर्ग की भागीदारी, राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी, राज्य में पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तथा इसमें वृद्धि के उपाय, राज्य में पिछड़े वर्ग की युवाओं हेतु कौशल उन्नयन कार्यक्रमों तथा प्रशिक्षण के संचालन की वर्तमान स्थिति, पिछड़े वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक कल्याण हेतु अन्य उपाय तथा अनुशंसा के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है। जिसके लिए वर्तमान में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। अत: सर्वे का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए कोई भी पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति नहीं छुटना चाहिए, ताकि पिछड़ा वर्ग की जन संख्या सुनिश्चित होने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे मिल सके।
           अध्यक्ष श्री आर.एस.विश्वकर्मा ने बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, समाज कल्याण कल्याण, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन, जल संसाधन, सहकारिता विभाग, वन विभाग एवं जिला कौशल विभाग विकास से उनके संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए योजनाओं से पिछड़ा वर्ग के लाभान्वितों की समीक्षा की।
           समीक्षा के दौरान अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि योजनाओं में प्राप्त आवेदन अनुसार लाभान्वितों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायें। इसी प्रकार राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नियत समय में बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में निर्देशित किया कि शासन के जारी प्रपत्र का पालन करते हुए क्रिमीलेयर प्रमाण पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि जिले में स्कूल स्तर में जाति प्रमाण बनने चाहिए इसके लिए शिविर का आयोजन कर शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए। उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों के वर्गसंख्या अनुसार शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता का ध्यान रखें, सभी वर्गो में सम्यक विकास हो, कृषक चयन में विशेष ध्यान दें। इसी तरह उन्होंने उद्योग विभाग को लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम में वर्गवार जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मछली पालन विभाग को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
          इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय आधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*सामाजिक प्रतिनिधियों से की भेंट, लिए सुझाव*
छ.ग.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर.एस.विश्वकर्मा ने आज अपने रायगढ़ के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज के समग्र विकास हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सुझाव भी लिए। इस दौरान श्री महेश साहू, श्री पुरूषोत्तम पटेल, श्री खेमराज नायक, श्री रमेश बेहरा, श्री अरूण बेहरा, श्रीमती शीला तिवारी, श्री अजय पटेल, श्री सरयु बेहरा, श्री हेमंत डनसेना, श्री श्याम गुप्ता, श्री अनिरूद्ध गुप्ता सहित समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़// लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

*लैलूंगा पत्रकार :- रोहित चौहान*लिक होती टंकी के कारण गांव में हाहाकार कभी भी हो सकता है बड़ा हादसालैलूंगा-  ग्राम पंचायत गेरूपानी की एक...

🚨 शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

🚨 *शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी*🚨 *आदतन...

डेंगू नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता का काम, वार्डों के प्रभारी अधिकारी डोर टू डोर अभियान की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल.... *ब्लड बैंकों में उपलब्ध रक्त...

लैलूंगा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक – एक ही रात में तीन मौतें, मुआवजे का इंतज़ार…..

लैलूंगा वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक – एक ही रात में तीन मौतें, मुआवजे का इंतज़ार..... 🖊️लैलूंगा से तेज साहू की कलम से...... लैलूंगा/22 जुलाई...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest