Friday, October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.49
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.43.50 (2)

रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो गांजा समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त….

WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.53 (1)



● रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो गांजा समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त….


●  *गांजा तस्करी में शामिल महिला के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, अल्टो कार और छोटा हाथी वाहन जब्त*….

●  *आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचने की बनाई थी योजना*…

●  *तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़* : 
    
      *29 अगस्त,  रायगढ़* । जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल 28 अगस्त 2024 को जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीमें अब इस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।

*सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई* :
       पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था ।  इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।

      आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।
          
*पुलिस की सतर्कता और रणनीति* :
      इस कार्रवाई के तहत थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने एंड-टू-एंड कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, और इसी के तहत पुलिस टीमें अवैध गांजा के स्त्रोत, सप्लाई चैन और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है

*गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त संपत्ति*  :
1. संतराम खुंटे (36 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती
2. श्रीमती सुमित्रा खुंटे (28 साल) निवासी गोडबोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ हाल मुकाम सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती
3. राजाराम सतनामी (35 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती
4. अंकित सिंह (35 साल) निवासी पामगढ़ अम्बेटकर चौक वार्ड नं. 06 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
5. महेन्द्र टण्डन (40 साल) निवासी लालखदान दर्रीघाट चौकसे कालेज के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

*जप्त संपत्ति* :
(i) 175 किलो ग्राम गांजा कीमती 35 लाख,
(ii) अल्टो कार सीजी 13 एएस 6967 कीमत करीबन 05 लाख
(iii) छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड सीजी 13 एएम 2987  कीमत करीबन 03 लाख,
     *कुल 43 लाख रूपये*

WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-13 at 18.36.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.55 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.56 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.57 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.59
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.09.51 (1)
Tej kumar Sahu
Tej kumar Sahuhttp://tej24cgnews.in
EDITOR - TEJ24CGNEWS MO.NO.6267583973
RELATED ARTICLES

उद्योगों में ट्रक ड्रायवर्स व श्रमिकों के लिए पेयजल व छाये की व्यवस्था करने कलेक्टर श्री गोयल ने दिए निर्देश…

उद्योगों में ट्रक ड्रायवर्स व श्रमिकों के लिए पेयजल व छाये की व्यवस्था करने कलेक्टर श्री गोयल ने दिए निर्देश... *वाहन चालकों को भीषण गर्मी...

अग्निवीर भर्ती रैली में प्रदेश के युवा दिखा रहे दमखम…

अग्निवीर भर्ती रैली में प्रदेश के युवा दिखा रहे दमखम... *तीन दिनों में 3008 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में हुए शामिल, 999 कैंडिडेट रहे दौड़...

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुआ ईवीएम डेमो प्रदर्शन….

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुआ ईवीएम डेमो प्रदर्शन.... *ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की दी गई जानकारी*रायगढ़, 3 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी...

मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…

●  मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…     *रायगढ़, 27 अगस्त 2024* । चक्रधरनगर पुलिस ने आज मारपीट...

LAILUNGA NEWS

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल

गांधी जयंती से पहले लैलूंगा के गांधी चौक की खुली पोल! गांधी प्रतिमा के सामने कचरे का ढेर, गड्ढों में कीचड़ और उखड़े टाइल्स… नगर...
Latest